फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of Rs 10 lakh from five houses in one night

Lakhimpur Kheri News: एक ही रात पांच घरों से 10 लाख की चोरी

Fri, 15 Dec 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from five houses in one night
मितौली के मझिगवां में चोरी के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम     स्रोत : संवाद
मितौली। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात मझिगवां गांव के पांच घरों को निशाना बनाया। 30 हजार रुपये नकदी समेत 10 लाख से ज्यादा के जेवर और सामान समेट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मझिगवां निवासी रीता सिंह घर में अकेले रहती हैं। छत के रास्ते चोर रीता के घर में दाखिल हुए। बंद कमरे का ताला तोड़कर सोने की चेन, तीन अंगूठी, पांच चांदी के सिक्के, पायल व अन्य जेवर ले गए। चोरों ने पड़ोसी रजनीश सिंह उर्फ पप्पू के घर को निशाना बनाया। सोने की पांच चेन, सात जोड़ी पायल, तीन जोड़ी सोने के हार, 12 जोड़ी झाला, चार जोड़ी कुंडल, चांदी के सिक्के, चांदी की कटोरी, एलसीडी, 22 अंगूठी व 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम रहने वाले रमेश कुमार के घर से जेवर, कपड़े व 20 हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने गांव के सतीश सिंह व देवेंद्र सिंह के घर में कमरों का ताला तोड़ा। लेकिन कोई कीमती सामान उनके हाथ नही लगा। पीड़ितों के अनुसार चोरी रात करीब 12 से दो बजे के बीच हुई है। अपराध निरीक्षक दिनेश तिवारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सुबह ग्रामीणों को गहनों के खाली डिब्बे-बक्से खेतों और स्कूल परिसर में पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॅारेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जानकारी पर सीओ सुबोध कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान भी गांव पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। स्वाट टीम ने भी गांव पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई। सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मितौली के मझिगवां में चोरी के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम     स्रोत : संवाद

मितौली के मझिगवां में चोरी के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम     स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed