{"_id":"66b7a460d21d0e5f230403f3","slug":"theft-in-a-closed-house-thieves-took-away-rs-228-lakh-of-childrens-fees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-126776-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद मकान में चोरी, बच्चों की फीस के 2.28 लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद मकान में चोरी, बच्चों की फीस के 2.28 लाख रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
चोरी के बाद अल्मारी की टूटी पड़े लाक, बिखरा सामान-संवाद
लखीमपुर खीरी। माेहल्ला काशीनगर के एक बंद मकान में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। बच्चों की फीस के 2.28 लाख रुपये और नौ लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चोर समेट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला काशीनगर निवासी धर्मनारायण झा शुक्रवार शाम घर के सभी सदस्यों के साथ बहन के यहां गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गए थे। उसी रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने एक-एक कमरे को अच्छी तरह से खंगाला।
पीड़ित ने बताया कि जिस कमरे में अलमारी रखी थी, चोरों ने उस कमरे का दरवाजा लोहे की राॅड से तोड़ दिया। चोर अलमारी का लाॅकर तोड़कर सात सोने की चेन, दो ब्रेसलेट, दो झाला और बाला सहित करीब नौ लाख रुपये के जेवर और 2.28 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने लैपटाॅप और अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। अलसुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख गृहस्वामी को सूचना दी। घर पहुंचकर सारा सामान बिखरा देख वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
पीड़ित धर्म नारायण झा ने बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली में डॉ. ओझा साकेत इंटर काॅलेज नाम से उनका स्कूल है। उन्होंने बताया कि यह रुपये बच्चों की स्कूल की फीस के थे। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर राजापुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
चोरी की तहरीर पीड़ित ने दी है। पुलिस मौके पर गई थी। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। - अंबर सिंह, इंस्पेक्टर, कोतवाली सदर