फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft accused escaped from police, caught again

Lakhimpur Kheri News: चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा, फिर से पकड़ा गया

Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft accused escaped from police, caught again
गोला गोकर्णनाथ। चोरी के आरोप में बुधवार दोपहर पुलिस के कब्जे में आया युवक लघुशंका जाने का बहाना बनाकर भागने लगा। उसने पहरे पर तैनात महिला आरक्षी को चकमा दिया। शोर मचने पर कोतवाली के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूरी तक दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह समेत पुलिसकर्मी बारावफात के जुलूस में व्यस्त थे। आरोपी ने इसी दौरान भागने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को उसके पिता ने ही चोरी के मामले में पुलिस के हवाले किया था। परिवार वाले उसके कृत्यों से परेशान हैं।
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed