फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man sitting on the tortoise bridge drowned in the canal

कछुआ पुल बैठा युवक नहर में गिरकर डूबा

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting on the tortoise bridge drowned in the canal
नहर में डूबे युवक को तलाश करते गोताखोर।
परिजन और ग्रामीणों के तलाशने के बाद भी नहीं मिला युवक का सुराग
विज्ञापन

फरधान। नहर में नहाने गए युवकों के साथ धौरहरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय महेश कुमार उर्फ लखाई कछुआ पुल से नहर में गिरकर डूब गया। ग्रामीण देर शाम तक खोजते रहे पर युवक का पता नहीं चला। पुलिस मौके पर नहर किनारे खड़ी तमाशबीन बनी रही।

थाना फरधान क्षेत्र धौरहरा खुर्द गांव निवासी संतराम का 25 वर्षीय पुत्र महेश कुमार उर्फ लखाई शुक्रवार दोपहर करीब 12 गांव के पास शारदा नहर में नहाने जा रहे युवकों के साथ गया था। बताते हैं महेश एक हाथ से विकलांग होने की वजह से नहर में नहाने के लिए उतरा। वह पुल पर बैठकर केवल देख रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। गहरे पानी में पहुंच जाने से की वजह से वह पानी में डूब गया। साथ में नहाने आए गांव के लड़के महेश को डूबता देख शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। सूचना पाकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। शाम करीब पांच बजे तक उसका पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों का कहना है पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही। पुलिस ने देर शाम तक कोई भी गोताखोर बुलाकर खोजने का प्रयास नही किया। पुलिस ने बताया नहर का पानी बंद कराया गया है। पुल के पास बहुत गहरा गड्ढा है। शायद उसी गड्ढे में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed