{"_id":"58c00d2d4f1c1b663ddc4cb8","slug":"the-women-who-know-their-existence","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपना अस्तित्व पहचाने महिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपना अस्तित्व पहचाने महिलाएं’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, हुए कार्यक्रम
एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर हुई गोष्ठी, सौजन्या संस्था ने किया महिलाओं को सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सामाजिक और राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर भी गोष्ठी हुईं, जिसमें महिलाओं को सम्मान पाने के लिए स्वयं आगे आने की प्रेरणा दी गई।
सौजन्या संस्था कार्यालय पर गोष्ठी की शुरूआत मुख्य अतिथि कंवलजीत चावला और संस्था की महिला रत्न सुधा गुप्ता ने मां दुर्गा के चित्र को माला पहनाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा प्रकोष्ठ की पूनम ने कविता पाठ किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने गोष्ठी में कहा कि महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ बोलना चाहिए और इसके खात्मे की सिर्फ कोशिश ही न करें, बल्कि इसके प्रति संकल्पबद्ध भी हों। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए कहा और सरोज अग्रवाल को बेस्ट टाइमकीपर और वक्ता रेनू, पूनम, अर्चना मिश्रा, संगीता को शाल-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नीता बरनवाल, नीलिमा मिश्रा, नीरजा, नमिता, कुमुद, नीलम, सुमन सिंह, अनिता गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने लोहिया भवन पर गोष्ठी की, जिसकी मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा और विशिष्ट अतिथि सुमित्रा यादव रहीं। राज्यसभा सांसद ने महिलाओं को बधाई दी और कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान के लिए मजबूती से लड़ना होगा। सुमित्रा यादव ने महिलाओं के लिए सपा सरकार में किए गए कार्यों का बखान किया। तृप्ति अवस्थी ने मंजू पांडे और जुबैदा को सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सोनम के माता- पिता को बधाई दी। इस दौरान साबिया, बिटोला बेगम, मुस्तरी बेगम, आरती कश्यप, प्रभा वर्मा, नीलम शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपनी आजादी के लिए आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष आरती राम ने कहा कि जब तक बलात्कारी और हत्यारे मंत्री, विधायक और सांसद रहेंगे, तब तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म नहीं होगी। उन्होंने महिला दिवस को महिलाओं के लिए संकल्प का दिन बताया। इस मौके पर तपेश्वरी, राजश्री, डिंपल, ममता, फूलमती सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
वहीं, एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेक्टर मुख्यालय पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता बल के कमांडेंट मुकेश कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की प्रेरणा दी। कमांडेंट ने कहा कि सिर्फ आज के दिन महिला सम्मान और उनकी सुरक्षा की बातें करने से महिला सम्मान की सुरक्षा नहीं हो सकती, इसके लिए महिलाओं को अपना अस्तित्व पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बल की मुखिया भी एक महिला हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, समाज सेविका मदर टरेसा, पीवी सिंद्धू, साक्षी मलिक और पीयूष चावला और ने देश को विश्व में प्रशंसा दिलाने का काम किया है। कहा कि यदि कोई महिला मेहनत करती है तो उसे मुकाम अवश्य मिलता है। संजना गुप्ता, गरिमा पांडे, मुक्ती गौर सहित जवानों के परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।