फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather is pleasant from the rainy season

रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा  

Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 The weather is pleasant from the rainy season
बारिश - फोटो : अमर उजाला
भीषण उमस भरी गर्मी से मिली राहत, शहर के कई इलाकों में जलभराव से हुई परेशानी
विज्ञापन


तराई में मानसून आने के बाद बुधवार को शहर में पहली बारिश हुई। सुबह पांच बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर बाद दो बजे तक जारी रही। पिछले 15 दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। बारिश से मौसम में तरावट आ गई। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली लेकिन मौसम ठंडा रहा। 
बुधवार को करीब नौ घंटे तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम में तो तरावट आई लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सुबह से बारिश होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हुईं। इसके बावजूद मौसम की पहली बारिश होने से बच्चे उत्साहित होकर छाता लेकर और रेनशूट पहनकर स्कूल गए। 
विज्ञापन

वहीं रिमझिम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश आफत बनती भी नजर आई। जिला अस्पताल, सदर स्कूल, नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण, राजकीय इंटर कालेज प्रांगण, कलक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में नालियां साफ न होने से जल निकास रुक गया। नालियों के उफनाने से उनका गंदा पानी सड़कों पर आ गया। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इससे लोगों को परेशानियां हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून आने के बाद जिले में जंगल से सटे मैलानी, बांकेगंज, भीरा, गोला, बिजुआ आदि जगहों पर कई बार अच्छी बारिश हो चुकी है। शहर समेत जिले के कई हिस्सों में घने बादल घिरे रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार को बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

कच्ची दीवार गिरी, पांच लोग घायल
ईसानगर। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में तेज वर्षा के चलते कच्ची दीवार और छप्पर का घर ढह गया, जिसके नीचे एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए। ग्रामीणों की मदद से छप्पर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
बुधवार सुबह से हो रही बारिश से ईसानगर के मजरा गांव शिवपुर निवासी  ताज खां का कच्चा मकान गिर गया, जिसकी दीवार और छप्पर के नीचे दबने से बिस्मिल्ला खां, 75 वर्षीय पत्नी, तीन वर्षीय महफूज, ताज खां का15 वर्षीय पुत्र शादाब, 10 वर्षीय पुत्री आलिया घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के सलीम खां, वेसीम खां ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाकर मशक्कत के बाद छप्परों के नीचे दबे लोगों को निकाला। घटना में आलिया व बिस्मिल्ला की हालत गंभीर है। इनका इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है।


रोड पर पेड़ गिरने से दो घंटा आवागमन बाधित     
गौरीफंटा। पलिया से गौरीफंटा जाने वाले मार्ग पर तेज बारिश के कारण रोड पर पेड़ गिर गए, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद रोड से पेड़ों को हटाया जा सका। जिसके बाद लोग निकल सके। इस दौरान रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पेड़ों को हटाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पेड़ पलिया गौरीफंटा रोड पर दुधवा बैरियर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed