फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather changed again, rain in many places, drizzle in the city

मौसम ने फिर बदले तेवर, कई जगह बारिश, शहर में बूंदाबांदी

Mon, 22 Jun 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, rain in many places, drizzle in the city
पलिया शारदा नदी पुल के नीचे बढ़ा जलस्तर। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर तेवर बदले हैं, जिससे रविवार को सुबह से घने बादल छाए रहे और कई हिस्सों में बारिश हुई। शहर में भी सुबह से बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। तराई एरिया पलिया, मैलानी समेत दूसरे हिस्सों में भी सुबह से कई घंटों तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय होने से अभी तीन-चार दिनों तक बादल छाएंगे और बारिश होगी।
विज्ञापन

रविवार को बारिश होने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। मोहल्लों और गलियों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई, तो वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आंशिक मानसून सक्रिय हुआ है। अभी तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। बादल छाएंगे, तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
विज्ञापन


तेज बारिश से शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर
पलियाकलां। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के साथ ही इलाके में सुबह से मूसलाधार बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि खतरे के निशान से नदी का जलस्तर अभी नीचे है, लेकिन जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से इलाके में लगातार कई घंटे तक बारिश हुई। इसके कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी बढ़ते ही नदी ने तेजी से कटान करना भी शुरू कर दिया है। श्रीनगर गांव की तरफ नदी काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं बोझवा गांव की जीरो नंबर ठोकर पर स्थित पुलिया पर भी दो से तीन फुट तक पानी चलने लगा है। पुलिया से ग्रामीण नदी पार अपने खेतों की तरफ जाते हैं, जिसके कारण उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली, डनलप से कड़ी मशक्कत और जान जोखिम में डालकर ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे हैं। नदी लगातार अपना विकराल रूप दिखा रही है, जिसके कारण निचले गांवों के ग्रामीणों में अफरातफरी है।

बारिश से गर्मी से राहत
मैलानी। रविवार को हुई बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी। सुबह करीब सात बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बारिश से अगेती बोई गई धान की फसल को और गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। बारिश होते ही धान की रोपाई का काम भी तेजी आ गई है।

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में रविवार को झमाझम बरसात हुई जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। लोगों को वर्षा के साथ ही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई।
ममरी। रविवार को हुई वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वर्षा फसलों के लिए वरदान साबित हुई है।
अलीगंज। कस्बे के मुख्य मार्ग, मेन चौराहे से लखीमपुर रोड पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
अमीरनगर। सुबह से रुक रुक कर तेज बारिश होती रही। क्षेत्र के कई ग्रामपंचायतों के मुख्य मार्गों में घुटने तक जलभराव हो गया। वर्षा से धान, गन्ना, मूंगफली, केला आदि की फसलों को लाभ मिला। खेत भर जाने से किसानों ने धान की रोपाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

भीखमपुर। बारिश होने से गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों से बादलों के बीच हो रही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे लेकिन बारिश होने से किसानों को फायदा पहुंचा है। धान की रोपाई की शुरुआत भी क्षेत्र में शुरू हो चुकी है। बारिश होने से धान की रोपाई करने में किसानों को मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed