{"_id":"571a6cab4f1c1b4b048b53a4","slug":"the-water-plant-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर प्लांट सीज किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर प्लांट सीज किया
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की छापामार कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर में कई जगह छापामारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा अवैध रूप से चल रहे एक वाटर प्लांट को सीज कर दिया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सबसे पहले आनंद सिनेमा में जाकर यहां अवैध रूप से चल रहे एक वाटर प्लांट को सीज कर दिया। इसके बाद टीम ने गुरुकृपा बेकर्स और सदगुरु बेकर्स पर छापा मारा, यहां आटे में कीड़े मिले। टीम ने आटे को वहीं नष्ट करा दिया। वहां कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं मिले तथा वर्कशाप में गंदगी मिली तथा अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। बेकरी का कोई रिकार्ड नहीं मिला। इसके बाद टीम राहुल मेहरोत्रा के पतंजलि चिकित्सालय गई यहां शर्बत और दलिया का नमूना लिया। टीम शहर के शिवम रेस्टोरेंट भी गई यहां किचन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। टीम में एमपी सिंह, आदित्य वर्मा और अनूप सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।