{"_id":"68924297b9ce45f6aa0a3b9f","slug":"the-water-level-reached-17-centimetres-above-the-danger-mark-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-152534-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 17 सेंटीमीटर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 17 सेंटीमीटर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर
Tue, 05 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पलिया के श्रीनगर गांव किनारे बहती शारदा नदी। संवाद
पलियाकलां। बनबसा बैराज से करीब 1.60 लाख क्यूसिक पानी पास किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इसके चलते नदी के किनारों पर पानी आ गया है। हालांकि, बनबसा से रिलीजिंग कम होने के चलते धीरे-धीरे पानी में गिरावट भी दर्ज की गई है।
पहाड़ों पर होने वाली बारिश के अलावा नेपाली नदियों का पानी आ जाने से बनबसा बैराज से शारदा नदी में सोमवार को 1.60 लाख क्यूसिक पानी पास किया गया था। मंगलवार को भी सुबह से करीब एक लाख क्यूसिक से अधिक की बराबर रिलीजिंग होने के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी खतरे के निशान को पार करते हुए 17 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी।
नदी का खतरे का निशान 154.530 सेमी है, लेकिन नदी मंगलवार दोपहर बाद तक 154.700 सेमी पर बह रही थी। इसके चलते वह खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई थी। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, अभी गांवों तक तो पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन आसपास के निचले खेतिहर इलाकों में नदी का पानी भर गया है। बनबसा बैराज से हालांकि दोपहर बाद से रिलीजिंग डाउन होना शुरू हो गई थी। इससे नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई थी।