फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The villagers were called from home and found the dead the next day

घर से बुलाकर ले गए गांव वाले, अगले दिन लाश मिली

Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The villagers were called from home and found the dead the next day
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोरैया सेमरई निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात मेें खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरैया सेमरई गांव में स्वर्गीय रामभरोसे के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार का संदिग्ध हालात में खेत में शव पड़ा मिला। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि अशोक जलालपुर में गन्ना कोल्हू पर काम करता था। बताया गया कि सोमवार की सुबह गांव के ही तीन युवक अनूप, प्रदीप और संतराम उर्फ अन्नू अशोक को जलालपुर कोल्हू पर बुलाकर ले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह अशोक का शव गांव के समीप देवी स्थान के पास राजकुमार के खेत में पड़ा मिला, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अशोक के शरीर पर चोट आदि के कोई जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। परिवार वाले जलालपुर जाने की बात कहकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीत कुमार, एसओ थाना हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed