{"_id":"635b3bebf2b480bbdd16e7c634a6168d","slug":"the-village-has-not-had-a-girlfriend-clay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी
ईसानगर।
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद दोनों शवों को उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। लड़की के शव को घर ले जाने के बजाए परिवारीजनों ने उसका लखीमपुर स्थित उल्ल नदी में जल प्रवाह कर दिया और फिर चले गए।
ईसानगर क्षेत्र में बुधवार को लोध बिरादरी के 20 वर्षीय युवक और तमोली बिरादरी की 18 वर्षीय युवती का शव एक पेड़ से लटकता मिला था। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने और परिवारवालों को परेशान न करने की बात लिखी गई थी। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम में दोनों की रिपोर्ट हैंगिंग आई है। पोस्टमार्टम के बाद युवती के परिवारीजनों ने उसका शव गांव लाना भी मुनासिब नहीं समझा और उल्ल नदी में जल प्रवाह कर दिया। वहीं युवक के शव को उसके परिवारीजन गांव ले आए और दफन कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन लोग इसे लेकर सशंकित भी हैं। एसओ ईसानगर रामकुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार मॉनीटरिंग कर रही है, फिलहाल दोनों परिवारों में शांति बनी हुई है।