फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The village came into town

गांव में आया शहर

Fri, 09 Oct 2015 06:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Oct 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
The village came into town
शहरों में पढ़ाई करने वाले युवा भी वोट डालने गांव आए। तमाम बूथों पर शहरी लोगों के होने से शुक्रवार को गांव में शहर की रंगत दिखी। गांव की गलियों में दौड़ती कारें, पुलिस के वाहन और फर्राटा भरती बाइक गांवों को शहर का नजारा दे रहीं थीं। विकास खंड मितौली के गांव बबौना में दिल्ली और नोयडा में पढ़ाई करने वाले युवाओं ने वोट डाला। दिल्ली में एमबीए कर रहीं मनीषा ने बबौना के प्राथमिक विद्यालय बूथ पर वोट डाला। उन्होंने बताया कि नेता विकास कराने वाला होना चाहिए। वह पिता के बताने पर वोट डालने आईं और उन्होंने जिस चुनाव निशान को बताया, उसी पर वोट डाला। प्रत्याशियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसी तरह कुछ अन्य शहरी युवाओं से हुई बातचीत के अंश।
विज्ञापन

गांव के विकास में रुचि लेने वाला हो नेता
लखीमपुर में बैंकिंग की कोचिंग करने वाले मनीश कुमार दिवाकर कहते हैं कि गांव में राजनीति ज्यादा है, लेकिन उतना विकास नहीं होता, इसलिए ऐसा नेता होना चाहिए, जो विकास में रुचि ले सके। वहीं वाईडी कॉलेज लखीमपुर में एमकॉम फाइनल के छात्र अंकित कुमार सिंह का कहना है कि विकास शुरुआत गांवों से होती है। गांव की राजनीति करने वाला युवा और विकास कराने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed