{"_id":"69c811a092f7ab42be02974c","slug":"the-victims-family-received-a-residential-lease-the-tehsil-administration-handed-over-the-documents-after-20-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171501-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीड़ित परिवार को मिला आवासीय पट्टा, 20 दिन बाद तहसील प्रशासन ने सौंपे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीड़ित परिवार को मिला आवासीय पट्टा, 20 दिन बाद तहसील प्रशासन ने सौंपे दस्तावेज
Sat, 28 Mar 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। न्यायालय के आदेश पर घर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से प्रभावित गरीब परिवार को आखिरकार राहत मिल गई। शनिवार को तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आवासीय पट्टा आवंटन पत्र सौंप दिया। बीते दिनों हसनपुर कटौली गांव में घाघरा नदी कटान पीड़ित बृजेश कुमार सिंह के मकान को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई से आक्रोशित होकर पीड़ित परिवार गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो से तीन घंटे तक मान-मनौव्वल कर परिवार को नीचे उतारा था और सहायता का आश्वासन दिया था। करीब 20 दिन बाद तहसील प्रशासन ने ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया। प्रशासन की ओर से आबादी की गाटा व खसरा संख्या 503 मिनजुमला से 0.012 हेक्टेयर (करीब 120 वर्ग मीटर) भूमि का पट्टा आवंटित किया गया है।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि पीड़ित बृजेश सिंह की पत्नी सरोजिनी देवी के नाम से तैयार आवासीय पट्टा दस्तावेज शनिवार को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि पीड़ित बृजेश सिंह की पत्नी सरोजिनी देवी के नाम से तैयार आवासीय पट्टा दस्तावेज शनिवार को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन