फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The trolley's tyre was stolen to cover the travel expenses

Lakhimpur Kheri News: रास्ते का खर्च निकालने के लिए चोरी किया था ट्राॅली का टायर

Mon, 09 Jun 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The trolley's tyre was stolen to cover the travel expenses
चोरी के टायर सहित दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त मेंं। पुलिस
फरधान। कस्बे से पांच जून की रात ट्राॅली से रिम सहित टायर चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो लोगाें को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। कागज पूरे न दिखा पाने के कारण पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि फरधान कस्बा निवासी रणधीर सिंह का मकान हाईवे के पास है। सड़क किनारे उनकी ट्राॅली खड़ी थी। ट्रक चालक और परिचालक ने पांच जून की रात रिम सहित एक टायर चुरा लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चोरी होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके आधार पर दोनों चोरों को बीती रात रनछोरपुर के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम इमरान और परिचालक ने नईम निवासीगण तकियागढ़ी कस्बा नेकटोर थाना नेकटोर जिला बिजनौर बताया। ट्रक चालक ने बताया कि वह अकबरपुर जिले से लकड़ी लेकर सितारगंज जा रहा था। पांच जून को लखीमपुर के फरधान कस्बा में पहुंचने पर ट्राॅली में लगा नया टायर देखकर रास्ते के खर्चे के लिए रिम सहित टायर खोल लिया था। उसे वह मौका पाकर बेच देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक और परिचालक दोनों को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक के कागज पूरे न दिखाने के कारण एमवी एक्ट के तहत उसे सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed