फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The trolley's axle broke, a kanwariya died after getting crushed under it

Lakhimpur Kheri News: ट्राॅली का गुल्ला टूटा, नीचे दबने से कांवड़िये की मौत

Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The trolley's axle broke, a kanwariya died after getting crushed under it
लखीमपुर खीरी। पढुआ और मोहम्मदी क्षेत्र में हुए हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पहली घटना थाना पढुआ की है। गांव लखाही निवासी अरुण (22) कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद कांवडि़यों का जत्था सड़क किनारे रुका। यहां सभी आराम करने लगे, तभी ट्राॅली का गुल्ला टूट गया। बताते हैं कि गुल्ला टूटने से अरुण उसी के नीचे दब गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे में जत्थे में शामिल अन्य कांवडि़यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना हरदोई जिले थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव रामपुर ह्द्रय निवासी आशुतोष (16) पुत्र रामू के साथ हुई। वह फर्रूखाबाद से कांवड़ में जल भरकर गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आ रहे थे। बताते हैं कि आशुतोष ट्राॅली के ऊपर सो गए। इसी दौरान वह अचानक ट्राॅली से नीचे गिर गए। आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed