{"_id":"6a70d52c1e1ce460c6090583","slug":"the-transformer-has-been-out-of-order-for-a-month-prompting-protests-by-villagers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181580-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक महीने से ट्रांसफाॅर्मर खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक महीने से ट्रांसफाॅर्मर खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
इमलिया गांव में बिजली सप्लाई की मांग करते ग्रामीण। स्रोत: संगठन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के बांकेगंज मार्ग स्थित गांव इमलिया में एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
ग्रामीण शंकरलाल वर्मा, श्रवण कुमार यादव, देव कुमार वर्मा, तुलसीराम, कलामुद्दीन, प्रदीप शर्मा, इरफान अली, कुलदीप यादव, राहुल शर्मा, मोरध्वज और माता प्रसाद ने बताया कि 10-10 केवी के दो ट्रांसफार्मर हटाकर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले विद्युत केंद्र गोला का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत वितरण खंड गोला के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।