फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tradition changed when the notice was received, now Islamia College will remain closed on Sunday

Lakhimpur Kheri News: नोटिस मिला तो बदली परम्परा, अब रविवार को बंद रहेगा इस्लामिया कॉलेज

Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The tradition changed when the notice was received, now Islamia College will remain closed on Sunday
लखीमपुर खीरी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में कई सालों से चली आ रही परंपरा अब बंद हो गई है। नोटिस जारी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सार्वजनिक अवकाश के दिन ही कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

करीब 50 साल पहले इस्लामिया इंटर कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद से अभी तक शुक्रवार को कालेज बंद रहता था। जबकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसको लेकर रविवार को कक्षाएं संचालित की जाती थीं। प्रबंधन का तर्क था कि इस विद्यालय में दूसरे समुदाय के महज चार से पांच बच्चे ही हैं। शुक्रवार को नमाज के चलते स्कूल बंद रखा जाता था। बीते रविवार को कॉलेज में चल रहीं कक्षाओं को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईओएस डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिनों का समय दिया था। नोटिस जारी होने के बाद कालेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। बताया जाता है कि मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई से बचने के लिए कालेज प्रबंधन ने रविवार को कालेज बंद रखने का निर्णय लिया है। डीआईओएस ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के शासन के निर्देशाें के तहत विद्यालय की गतिविधियों को संचालित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed