फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The traders get the desired status, the market will open six days in the week

व्यापारियों को मिली मुंहमांगी मुराद..सप्ताह में छह दिन खुलेगा बाजार

Thu, 03 Sep 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
The traders get the desired status, the market will open six days in the week
पटवा बाजार में लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार ने दो माह बाद 55 घंटे के लॉकडाउन की समय सीमा घटाकर करीब 31 घंटे कर दी है। इससे व्यापारी खासकर मिठाई विक्रेताओं और पटरी दुकानदारों में खुशी है। बड़े कारोबारियों से लेकर छोटे दुकानदारों का कहना है कि अब छह दिन बाजार खुलने से राहत मिलेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तीन माह तक लॉकडाउन रहने के बाद शासन ने अनलॉक एक के तहत जुलाई में बाजार खोलने की अनुमति दी, वह भी सिर्फ चार दिन की। लॉकडाउन प्रोटोकॉल के तहत शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह तक 55 घंटे का लॉकडाउन और अन्य दिनों में सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया। दो दिन तक बाजार बंद रहने से प्रभावित तो हर तरह का व्यापारी हो रहा था, लेकिन सबसे दिक्कत पटरी दुकानदारों और मिठाई विक्रेताओं को थी। हालांकि लॉकडाउन के दोनों दिन आवश्यक आपूर्ति के तहत दूध की दुुकानें खुलती थी। मगर, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक दुकानें बंद रहने से न तो हलवाई मिठाई बनाते थे और न ही दूूध से बना कोई अन्य सामान। ऐसे में दूध की खपत कम होने से डेयरी संचालक तक परेशान थे। मगर, एक दिन के लॉकडाउन का शासनादेश जारी होने का व्यापारियों खासकर मिठाई विक्रेताओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

छह दिन बाजार खुलने से व्यापारियों के साथ लोगों को भी राहत मिलेगी। इससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
- संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष
छह दिन बाजार का खुलना व्यापारियों के हित में हैं। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों की दिक्कत समझकर शनिवार को बाजार खोलने की जो अनुमति दी है उसका हम सब स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम कुमार तिवारी मामा, नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
पिछले पांच माह से व्यापारी परेशान थे। छह दिन बाजार खुलने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
-अजय गोयल, जिलाध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
दो दिन की बंदी से ग्राहक और दुकानदारों को दिक्कत हो रही थी। एक दिन बंदी सही है। छह दिन बाजार खुलने से आर्थिक सुस्ती दूर होगी। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

-अशोक गुप्ता, व्यापारी नेता
दो दिन की बंदी होने से दूध व मिठाई विक्रेता सबसे ज्यादा प्रभावित थे। इन दो दिनों में मिठाई आदि न बनने से किसानों पर भी इसका असर पड़ता था। अब दूध और मिठाई विक्रेताओं को राहत मिलेगी।
-विनीत गुप्ता, गोविंद डेयरी एवं मिष्ठान विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed