फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The town name of the saved power department

शहर वालों ने बचाई बिजली विभाग की लाज

Fri, 03 Apr 2015 05:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के राजस्व वसूली अभियान में अधिकारियों ने लक्ष्य की प्राप्ति तो कर ली है, लेकिन इस बार शहरी और ग्रामीण उपभाक्ताओं की आर्थिक स्थिति में काफी अंतर दिखाई दिया है। एक तरफ शहर वालों ने कुल साढ़े आठ करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष साढ़े छह करोड़ बकाया जमा कर विभाग की लाज बचा ली तो वहीं करीब 70 फीसदी ग्रामीण उपभोक्ता आर्थिक कमजोरी के चलते एकमुश्त समाधान योजना का भी फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के मार्च महीने में बिजली विभाग को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के  लिए पूरी तरह शहरवालों के भरोसे रहना पड़ा। एक अधिकारी का कहना है कि डिवीजन के दो ग्रामीण सर्किलों को डेढ़-डेढ़ करोड़ बकाया वसूली का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 100 से अधिक जगहों पर लगाए गए कैंपों के बावजूद दोनों सर्किलों से महज पौने दो करोड़ रुपये ही वसूली हो सकी। इसके मुकाबले शहर में एक माह में लगाए गए कैंपों में साढ़े छह करोड़ रुपये की बकाया वसूली की गई। बिजली अधिकारियों के मुताबिक गांवों में किसानों के  पास पैसा नहीं है। हर किसान गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने और आम खर्चों का हवाला देकर बिजली बिल अदा करने में कोताही बरत रहा है। यही कारण है कि इस बार ग्रामीण उपभोक्ता सौ फीसदी ब्याज दर में छूट योजना का भी फायदा नहीं उठा पाए। इससे विभाग का बकाया भी नहीं मिल पाया और किसान भी बकाएदार हो गए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि गांवों में राजस्व वसूली के लिए लगाए गए कैंपों में ज्यादा वसूली नहीं हो पाई है। कुल कनेक्शनों के मुकाबले महज 30 फीसदी ही बिल जमा हो पाए हैं। शहर वालों ने ज्यादा पैसा जमा किया, इससे विभाग का लक्ष्य आसानी से पूरा हो गया है। उम्मीद है कि गांवों से भी जल्द बकाया राजस्व मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed