फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tigress moved towards the tourists... the driver removed the gypsy

Lakhimpur Kheri News: सैलानियों की ओर बढ़ी बाघिन... चालक ने हटा ली जिप्सी

Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The tigress moved towards the tourists... the driver removed the gypsy
दुधवा में प्रवेश द्वार पर जानकारी देते सैलानी। संवाद
पलियाकलां। नए साल का जश्न मनाने के लिए रविवार को दुधवा बाहरी सैलानियों से गुलजार रहा। वहीं नए साल के पहले दिन दुधवा में और सैलानियों को उमड़ने की संभावना है। हालांकि, सभी हटें और डॉरमेट्री पहले से ही बुक हैं, मगर पार्क प्रशासन ने जंगल सफारी की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को जिप्सी पर सैलानियों को जंगल में कुछ दूरी पर एक बाघिन के साथ चार शावक खेलते हुए नजर आए। बाघिन के साथ चार शावकों को देखकर सैलानी फोटो और वीडियो बनाने लगे, लेकिन दूरी ज्यादा और दृश्यता कम होने के कारण वीडियो साफ नहीं बन सके। इस दौरान बाघिन की नजर सैलानियों पर पड़ी तो वह आक्रामक हो गई। बाघिन जिप्सी की तरफ तेज कदमों से बढ़ी, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से जिप्सी वहां से हटा दी। जिसके बाद बाघिन वापस शावकों के पास चली गई। एक साथ चार शावकों को देखकर सैलानियों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुधवा नेशनल पार्क में सुबह से केवल बाहरी सैलानियों की भीड़ लगी रही। अधिक ठंड होने के कारण ज्यादातर सैलानी सुबह की शिफ्ट में जंगल का भ्रमण करने के बाद अपनी-अपनी हटों में कैद हो गए। पहली शिफ्ट में लखनऊ, बरेली व अन्य महानगरों के सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया लेकिन उनको बाघ के दीदार नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




होटलों में भी स्टे कर दुधवा का सैलानी कर रहे भ्रमण

दुधवा में नए साल पर नॉनवेज व ड्रिंक पर रोक के चलते बाहर से आने वाले भारी संख्या में सैलानी दुधवा रोड पर स्थित होटलों में रुके हुए हैं। वहां से जिप्सी की बुकिंग कराकर केवल जंगल सफारी करने का काम कर रहे हैं। इस कारण ही दुधवा में हटें हाउसफुल होने के बाद भी भारी तादाद में सैलानी जंगल सफारी का आनंद उठा रहे हैं।





नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी दुधवा पहुंच रहे हैं। पार्क के नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत ही सैलानियों को पार्क में इंट्री व जंगल भ्रमण कराया जा रहा है। बाकी नए साल के लिए दुधवा पार्क प्रशासन सैलानियों को कोई दिक्कतें न आएं, इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

डाॅ. रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed