फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tigress and the cubs ran the couple guarding the field

खेत की रखवाली कर रहे दंपती को बाघिन और शावकों ने दौड़ाया

Sat, 06 Nov 2021 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The tigress and the cubs ran the couple guarding the field
डोकरपुर नरवा माइनर के किनारे बाघिन की मौजूदगी से दहशत
विज्ञापन

भीखमपुर। डोकरपुर नरवा माइनर के किनारे खेत की रखवाली कर रहे किसान दंपती को बाघिन और शावकों ने दौड़ा लिया। किसी तरह दंपती ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।
डोकरपुर गांव के दक्षिण नरवा माइनर के किनारे बीरमपुर निवासी हरेराम और उसकी पत्नी जशोदा अपने खेत की रखवाली करने बृहस्पतिवार शाम छह बजे गए थे। आग जलाकर बैठे थे तभी बाघिन और शावक आवारा गाय का शिकार करने के लिए दौड़ पड़े। बाघिन और शावकों को देख हरेराम और पत्नी जशोदा ने टार्च की रोशनी डालकर शोर मचाया। इससे बाघिन और शावक कुछ देर बाद एक गन्ने के खेत में घुस गए। पड़ोस में खेतों की रखवाली कर रहे किसान हरेराम और उसकी पत्नी जशोदा को सुरक्षित घर लाए। जहां पत्नी जशोदा बेहोश होकर गिर गईं। इलाज के बाद उन्हें होश आया।

यहां बता दें कि दीवाली के दिन रामकुमार निवासी बीरमपुर जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। चारा काट ही रही थी, कुछ दूरी पर बाघ देखकर शोर मचाया। कुछ दिन पहले डोकरपुर निवासी किसान राम औतार और भल्लर, सर्वेश, आत्माराम समेत कई किसानों को बाघिन और शावकों के पगचिन्ह मिले थे। आंवला जंगल से सटे गाव में बाघिन और शावकों की मौजूदगी से किसान और ग्रामीण भयभीत हैं। मौके पर पहुंचे वनरक्षक राजेश पाल और बाघ मित्र ने बाघिन और शावकों की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए किसानों, ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed