{"_id":"66104f4821a4af956e0800c7","slug":"the-tiger-hiding-in-the-bushes-adjacent-to-the-populated-area-was-chased-away-by-jcb-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-117362-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आबादी से सटी झाड़ियों में छिपे बाघ को जेसीबी से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आबादी से सटी झाड़ियों में छिपे बाघ को जेसीबी से खदेड़ा
विज्ञापन
बांकेगंज में झाड़ियों से निकला बाघ गन्ने खेत में छिपा। -स्त्रोत-वन विभाग
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला पश्चिम रेंज के निकट झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ को वन विभाग ने जेसीबी के जरिये खदेड़ दिया। इस बीच झाड़ियों से निकलकर बाघ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। वन विभाग ने निगरानी टीमें गठित करने के साथ ही बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दो कैमरे लगवाए हैं।
गोला पश्चिम रेंज जंगल से सटे ग्रंट नंबर 11के जार, इमलिया, ककलापुर, खुशहालपुर समेत करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग दहशत में हैं। जार, खुशहालपुर गांव से महज 100 मीटर दूरी रास्ते पर खड़ी झाड़ियों में पिछले कई दिनों से बाघ छिपा हैं। इस बाघ ने दो दिन पहले खेत में गाय को मार डाला था। उसे घसीटकर आबादी से सटे रास्ते पर ले गया और कुछ हिस्सा खा लिया। बाघ ने एक कार सवार पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की थी।
ग्रामीणों की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह पहुंची गोला वन विभाग की टीम ने बाघ की तलाश में आबादी के पास खड़ी झाड़ियों की जेसीबी से सफाई कराई। इस बीच झाड़ियों में छिपा बैठा बाघ वहां से निकलकर गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों के मुताबिक रुक-रुककर बाघ के दहाड़ने की आवाजें ग्रामीणों को सुनाई दे रही हैं। लोग खेतों पर नहीं जा रहे हैं। हमले के डर से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। शाम ढलने से पहले लोग घरों में दुबक जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जार, खुशहालपुर गांव के पास झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ को जेसीबी से खदेड़ दिया है। वन कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी कराई जा रही है। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आबादी के आसपास दो कैमरे लगाए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- संजीव तिवारी, रेंजर, गोला, दक्षिण खीरी वन प्रभाग।