फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The ticket is not final, the contenders of the parties entered the fray

Lakhimpur Kheri News: टिकट फाइनल नहीं, मैदान में उतर आए पार्टियों के दावेदार

Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The ticket is not final, the contenders of the parties entered the fray
- भाजपा में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त सबसे लंबी, उम्मीदवार चयन बड़ी चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ-साथ राजनीतिक दलों का टिकट हासिल करने के लिए दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। जिले की चारों नगर पालिकाओं में अब तक किसी भी उम्मीदवार को उनकी पार्टी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है। बावजूद इसके प्रमुख दावेदारों ने नामांकन कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ दावेदारों ने तो अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।
लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने से कई दावेदार मैदान से बाहर हो चुके हैं। भाजपा के अरविंद गुप्ता, अंकुर शुक्ला, अनूप मिश्र समेत करीब छह लोगों के अध्यक्ष बनने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। वहीं समाजवादी पार्टी से ज्ञान प्रकाश बाजपेई और मोहन बाजपेई समेेत कई लोग चुनाव मैैदान से बाहर हो गए हैं। अब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई के अलावा पुष्पा सिंह, किरन अग्रवाल और नीति पुरी समेत कई दावेदार भाजपा का टिकट हासिल करने की जुगत में हैं। इनमें से अधिकांश ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। यहां से तृप्ति अवस्थी, पारुल त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश बाजपेई की पुत्रवधू लता बाजपई और रमा मोहन त्रिवेदी सपा टिकट के प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। यहां भाजपा के टिकट के लिए निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के अलावा विजय कुमार शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला, प्रीति तिवारी, धर्मेंद्र गिरि उर्फ मोंटी गिरि, सुमित्रा मिश्रा, आरती भदौरिया, बैद्य रामजी रस्तोगी और नन्हीं देवी भाजपा टिकट की दावेदार हैं, जबकि सपा से अब तक सिर्फ रियाजुल्ला और काशी विश्वनाथ तिवारी की दावेदारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी नगर पालिका में भाजपा का टिकट पाने के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा एक बार फिर प्रयास कर रहे हैं। उनके अलावा भाजपा के टिकट के लिए राम मोहन रस्तोगी, ज्यार्तिमय बरतरिया, सौरभ गुप्ता, ऊषा बाजपेई आदि भी प्रयासरत हैं, जबकि कार्तिक तिवारी, मंजुलता सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, अभिषेक पांडेय, अवधेश चंद्र त्रिवेदी समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदार हैं। इसी तरह पलिया में भी भाजपा का टिकट पाने के लिए खींचतान मची हुई है। सपा से अब तक महमूद हसन का नाम सामने आया है।


15 अप्रैल तक है प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची 15 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। इसके पहले तक उम्मीदवार तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा के दावेदारों की फेहरिस्त सबसे लंबी होने के कारण उम्मीदवारों का चयन करना पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। चुनौतियां सपा के सामने भी कम नहीं हैं, लेकिन भाजपा की अपेक्षा टिकट दावेदारों की संख्या ज्यादा न होने से अधिक दिक्कतें नहीं होंगी। कांग्रेस और आप में भी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed