{"_id":"5880bae54f1c1bc346efe070","slug":"the-text-of-the-code-of-conduct-taught-in-police-stations-dms-and-sps","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में डीएम और एसपी ने पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में डीएम और एसपी ने पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना न होने से बहुत कम ही पहुंच पाए लोग, मकसद को झटका
स्थानीय थाना परिसर में डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा ने राजनीतिक दलों के साथ ही जनप्रतिनिधि, व्यापारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। जिसमें आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने सहित कई मुद्दों को रखा गया।
बैठक में व्यापारियों ने चेकिंग के नाम पर शोषण किए जाने का मुद्दा उठाया। व्यापारी नेता रवि गुप्ता, अमर गुप्ता, चांद कुमार जैन आदि ने चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान न करने की बात कही। जिसपर एसपी ने कहा कि अगर 50 हजार रुपये से अधिक की रकम कोई वाहन में ले जा रहा है तो उसे हर हाल में उस रकम का प्रमाण और जरूरी कागजात दिखाने होंगे। बैठक में परमीशन के समय एसडीएम के न मिलने का मुद्दा एक पार्टी द्वारा उठाया गया। जिसपर डीएम आकाशदीप ने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के लिए कम से कम एक दिन पहले ही अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दें। साथ ही डेलीगेट व्यवस्था कराने को भी कहा। सपा विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने विरोधी दल के एक नेता द्वारा ग्राम अतरिया में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सोलर लाइट वितरित करने का मसला उठाया। डीएम और एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, आचार संहिता का पालन करने में सहयोग की अपील सभी से की। स्थानीय पुलिस इतनी महत्वपूर्ण बैठक होने के बाद भी इसका प्रचार प्रसार नहीं कर सकी। भीड़ कम देख बैठक शुरू होने के बाद काल की गई। इस मौके पर एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ जितेंद्र गिरि, कोतवाल पीके झा, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया समेत पुलिस स्टाफ व्यापारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। डीएम और एसपी ने थाने में क्षेत्र के लोगों के संग बैठक कर शत-प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक ढंग से कराने की लोगों से अपील की। बैठक में सीओ पलिया जितेन्द्र गिरी, एसओ धर्मेंद्र कुमार, परसपुर चौकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज, खजुरिया चौकी इंचार्ज संजीव शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरीफंटा। गौरीफंटा कोतवाली में कोतवाल अजीत कुमार ने बैठक में थारू ग्राम प्रधानों के साथ ही मौजूद गणमान्य नागरिकों को आचार संहिता का पालन करने की बात कही गई।