{"_id":"6807dd9df0cd2736ce039985","slug":"the-temperature-rose-by-two-degrees-and-people-are-getting-troubled-by-the-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-144180-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो डिग्री और चढ़ा पारा \nगर्मी से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो डिग्री और चढ़ा पारा गर्मी से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रात की उमस और दिन में झुलसा देने वाली सूरज की तपिश से आम जनजीवन बेहाल है। बीते 24 घंटों में दो डिग्री सेल्सियस तापमान और बढ़ गया है, जिसके चलते अब चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मंगलवार को बढ़कर अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार काे सुबह से ही तेज धूप निकल आई, जो शाम चार बजे तक झुलसाती रही।
दोपहर में 12 बजे से लेकर तीन बजे तक तो ऐसी चटख धूप रही कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। हालांकि भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। विद्यालयों की छुट्टी का समय एक से दो बजे के बीच है, जब तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। संवाद