फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The taste of inflation is bitter, even sweets have become expensive

Lakhimpur Kheri News: महंगाई का स्वाद कड़वा, मिठाई भी हुई महंगी

Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The taste of inflation is bitter, even sweets have become expensive
गुलाब जामुन व्यापारी गौरव गुप्ता
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। कॉमर्शियल सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फास्ट फूड कारोबारियों ने कहीं दाम बढ़ा दिए हैं तो कहीं मात्रा घटा दी है। इसका असर मैगलगंज के मशहूर गुलाब जामुन पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

मैगलगंज के गुलाब जामुन प्रदेश के कई जिलों तक सप्लाई होते हैं और यहां आने वाले लोग इन्हें खास तौर पर खरीदते हैं। अब गैस सिलिंडर के साथ-साथ मावा, वनस्पति घी और चीनी के दाम बढ़ने से इसकी कीमत और मात्रा दोनों प्रभावित हुई हैं। पहले 40 पीस गुलाब जामुन की मटकी 400 रुपये में मिलती थी, अब 30 पीस ही मिल रहे हैं। हालांकि, कीमत घटाकर 360 रुपये कर दी गई है, लेकिन प्रति पीस कीमत 10 रुपये से बढ़कर 12 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण यह बदलाव करना पड़ा। फास्ट फूड में भी असर दिख रहा है। पहले 20 रुपये में छह फ्राई मोमोज मिलते थे, अब चार ही दिए जा रहे हैं। रोल पराठा 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गया है। नॉनवेज में बिरयानी 100 से बढ़कर 120 रुपये और मटन 130 से 150 रुपये प्रति प्लेट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर के एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि गैस के साथ सब्जियों, तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ी हैं, जिससे उन्होंने भोजन की थाली पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। साथ ही कई ऑफर बंद करने पड़े और चाय-कॉफी की मात्रा भी कम करनी पड़ी है।

नौरंगाबाद चौराहे के मिठाई कारोबारी अनिल ने बताया कि मिठाइयों के दाम करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं, जबकि दुर्गा स्वीट्स के विक्रेता ओम प्रकाश के अनुसार 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
---------
सिलिंडर के साथ मावा, चीनी और घी सभी महंगे हो गए हैं। इसी कारण मटकी में गुलाब जामुन की संख्या घटाई गई है।
-गौरव गुप्ता, विक्रेता, मैगलगंज
--------
कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से दिक्कतें बढ़ी हैं। अभी तक खाद्य पदार्थों के रेट नहीं बढ़ाए, लेकिन मुनाफा कम हो गया है।
-समीर वर्मा, संचालक, एलीट-इन होटल, लखीमपुर

गुलाब जामुन व्यापारी गौरव गुप्ता

गुलाब जामुन व्यापारी गौरव गुप्ता

गुलाब जामुन व्यापारी गौरव गुप्ता

गुलाब जामुन व्यापारी गौरव गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed