फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The talent of the meritorious students shines... Harshit got 97.6, Anay got 97.4 and Manya got 97.2 percent marks

Lakhimpur Kheri News: मेधावियों की प्रतिभा छाई... हर्षित को 97.6, अनय को 97.4 व मान्या को 97.2 प्रतिशत अंक

Thu, 14 May 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The talent of the meritorious students shines... Harshit got 97.6, Anay got 97.4 and Manya got 97.2 percent marks
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आने के बाद अजमानी पब्लिक स्कूल में खुशियां मनाते बच्चे।संवाद
लखीमपुर खीरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम घोषित होने की खबर मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

मेधावियों में नगर के अजमानी पब्लिक स्कूल के हर्षित सिंह राना ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल अंदेशनगर के अनय प्रताप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी, मोहम्मदी की छात्रा मान्या गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए मेधावियों की सूची में अपना दबदबा कायम किया।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा में साढ़े तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। ज्यादातर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शहर के अजमानी पब्लिक स्कूल में 108 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में 234 छात्र-छात्राएं थे, वहीं ग्रीन फील्ड एकेडमी में 106 परीक्षार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले की मेधावियों की सूची में छात्राओं को पछाड़ते हुए छात्रों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं भविष्य के सपने सजाने लगे हैं। कोई आईआईटी में जाकर अपना भविष्य संवारने की कवायद में जुट गया है, तो कोई आईएएस बनकर लोगों की सेवा करने की बात कह रहा है।
टॉप टेन की सूची में इन मेधावियों ने बनाई जगह

1. हर्षित सिंह राना-अजमानी पब्लिक स्कूल- 97.6 प्रतिशत-
2. अनय प्रताप सिंह-हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल अंदेशनगर-97.4 प्रतिशत
3. मान्या गुप्ता-उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी मोहम्मदी-97.2 प्रतिशत
4. तनिष्क रस्तोगी-चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर -97. प्रतिशत
5. अंविशा ठाकुर-चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर-96.2 प्रतिशत
6. प्रियांशी गुप्ता-चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर-95.8 प्रतिशत
6. अथर्व मिश्रा- लॉ मटीना लखीमपुर-95.8 प्रतिशत
7. धीरेश सारस्वत-ग्रीन फील्ड एकेडमी-95.6 प्रतिशत
8. हरकीरत सिंह-श्रीहरिपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी सिकन्दराबाद-95.4 प्रतिशत
9. अपूर्व गुप्ता-उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी-95.2 प्रतिशत
9. ऋतिक वैद्य-हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल अंदेशनगर-95.2 प्रतिशत
10. विधी सिंह-अजमानी पब्लिक स्कूल-95 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed