फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The strike was ineffective on the first day, and travel remained normal

Lakhimpur Kheri News: पहले दिन हड़ताल बेअसर, सफर रहा सामान्य

Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The strike was ineffective on the first day, and travel remained normal
एआरटीओ से वार्ता करते हुए अनुबं​धित बस एओसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन।
लखीमपुर खीरी। सवारी वाहनों के अवैध संचालन के विरोध में मंगलवार को अनुबंधित बस एसोसिएशन ने हड़ताल की। अनुबंधित बसें नहीं चलीं, लेकिन रोडवेज निगम ने पहले ही गोला से 25 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर दी, जिससे यात्रियों को विशेष परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

एसोसिएशन का आरोप है कि जिले के विभिन्न मार्गों पर अवैध बसों के संचालन से अनुबंधित बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। इसे लेकर कई बार विरोध भी किया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान एआरटीओ कार्यालय में बस संचालकों और रोडवेज अधिकारियों की बैठक हुई। एआरटीओ ने कहा कि अवैध संचालन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन एसोसिएशन ने आश्वासन को पर्याप्त नहीं मानते हुए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया कि अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को चार बसें सीज की गईं। मंगलवार को बसें नहीं मिलीं, लेकिन सात अन्य वाहन सीज किए गए। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed