फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The stitches were cut, the horse will run again in the jungle

Lakhimpur Kheri News: काटे गए टांके, फिर जंगलों में दौड़ेगा घोड़ा पछाड़

Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
The stitches were cut, the horse will run again in the jungle
लखीमपुर खीरी। सांप को देखते ही लोग उसे मारने की सोचते हैं, लेकिन फूलबेहड़ के कुंजबिहारी नाम के सर्पमित्र ने एक सांप को अपने पास चार दिन रखकर उसका इलाज कराया और फिर वापस उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


कुंज बिहारी को सड़क किनारे एक घोड़ा पछाड़ सांप जख्मी हालत में मिला था। उन्होंने उसका इलाज जिला पशु चिकित्सालय ले जाकर कराया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने देखा तो सांप की रीढ़ टूटी हुई थी। उन्होंने चोट का उपचार किया और टांके लगाए।
विज्ञापन


रविवार को इलाज के बाद कुंज बिहारी को सांप के साथ मंगलवार को फिर बुलाया गया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दुबे ने बताया कि अब सांप बिल्कुल ठीक है। टांके काट दिए गए हैं। उपचार कर पट्टी भी बांध दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब यह सरपट दौड़ेगा। इसे जंगल में छोड़ा जा सकता है। यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार सांप का इलाज किया है। अब तक वह कुत्ता, बिल्ली, बकरी, भैंस, गाय आदि जानवरों का ही इलाज करते आए हैं। कुंज बिहारी ने मंगलवार को सांप जंगल में छोड़ दिया।




डीएम ने फार्मासिस्ट की थपथपाई पीठ
फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुलाकर उनकी तारीफ की। कहा यह बड़ी बात है कि सांप का इलाज किया गया और वह अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed