फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The son was seen roaming around with a stretcher in his lap for treatment when he could not find it.

Lakhimpur Kheri News: नहीं मिला स्ट्रेचर तो गोद में लेकर इलाज के लिए घूमता दिखा बेटा

Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The son was seen roaming around with a stretcher in his lap for treatment when he could not find it.
मां को गोद में उठाकर इलाज के लिए ले जाता पुत्र रामजी
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के भले ही जिला अस्पताल प्रशासन दावे कर रहा हो लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। बुधवार की दोपहर एक ऐसा ही वाकया प्रकाश में आया। मां का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे एक युवक को स्ट्रेचर नहीं मिला तो वह मां को गोद में ही उठाकर फिजिशियन कक्ष तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक रामजी अपनी मां मुन्नी देवी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी मां को पैर में चोट लगी थी। चल पाने में असमर्थ वृद्धा को डॉक्टर तक ले जाने के लिए रामजी काफी देर तक स्ट्रेचर की तलाश करता रहा लेकिन उसे एक भी स्ट्रेचर नहीं मिला। डॉक्टर के चले जाने के डर से युवक किसी तरह मां का गोद में उठाकर फिजिशियन के पास ले गया। जहां लंबे इंतजार के बाद डॉक्टर ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि डॉक्टर को दिखाने के साथ साथ जांच और एक्स-रे कराने के लिए युवक मां को गोद में लेकर इधर-उधर भटकता रहा लेकिन किसी स्टाफ ने उसकी मदद नहीं की। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed