फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The solution is not outside, it is within us: Trainer

समाधान बाहर नहीं, हमारे भीतर है : ट्रेनर

Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The solution is not outside, it is within us: Trainer
ध्यान प्रकाश समागम में संबो​धित करते हुए मास्टर्स। संवाद
लखीमपुर खीरी। पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट के आह्वान पर लखीमपुर मेडिटेशन ग्रुप की ओर से रविवार को ध्यान प्रकाश समागम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से आए सीनियर पिरामिड मास्टर्स ने ध्यान के जरिए आंतरिक शक्ति पहचानने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मास्टर पूनम आर्य ने कहा कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। अक्सर लोग समस्याओं का समाधान बाहर तलाशते हैं, जबकि समाधान उनके भीतर ही होता है। ध्यान से समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी उम्र के बराबर मिनट ध्यान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

मास्टर डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि केवल ध्यान करना पर्याप्त नहीं, सोच और व्यवहार में भी सकारात्मकता लाना जरूरी है। गलतफहमी होने पर खुलकर बात कर भ्रम दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्रशंसा सिंह ने सांसों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सांस जन्म से जीवनभर साथ रहती है। ध्यान की शुरुआत में कई विचार आते हैं, लेकिन नियमित अभ्यास से इनकी संख्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। उन्होंने लोगों को 30 मिनट का ध्यान कराया।
मास्टर विपिन कुमार चौधरी ने कहा कि अच्छी सोच का प्रभाव व्यक्ति के साथ उसके आसपास के लोगों पर भी पड़ता है। जीवन की किसी एक अच्छी शिक्षा को भी व्यवहार में उतारने से सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

मास्टर चंद्रजीत वर्मा ने कहा कि नियमित ध्यान से मन में आने वाले भ्रम और विचार धीरे-धीरे कम होते हैं और मन शांत होता है। ध्यान और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़कर जीवन में संतुलन और शांति प्राप्त की जा सकती है। अंत में आयोजक सुरजीत वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed