फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The slow pace of culvert construction has become a problem for people

Lakhimpur Kheri News: धीमी गति से चल रहा पुलिया निर्माण का कार्य लोगों के लिए बना मुसीबत

Sat, 07 Jun 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of culvert construction has become a problem for people
निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर पुलिया निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यह निर्माण कार्य पिछले कई माह से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सीतापुर मार्ग पर भुइयां माता मंदिर के पास और निघासन मार्ग पर दो पुलियों का निर्माण कार्य जारी है। इस वजह से लोगों का आवागमन बाधित है। चिलचिलाती धूप में यहां दिन में कई बार लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। विभाग द्वारा आधी सड़क पर पुलिया बनाकर छोड़ दी गई है। अब दूसरे हिस्से की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले एलआरपी से मंझरा तक 38 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। इस मार्ग पर पड़ने वालीं तीन पुलिया को भी चौड़ा करने का कार्य चार माह पहले शुरू किया गया था। इसमें पलिया बस अड्डे के पास दो व गुरुनानक नहरिया के आगे एक पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में एक से डेढ़ माह में पुलिया निर्माण पूरा होने की बात कही गई थी, लेकिन पलिया बस अड्डे के पास दोनों पुलिया का आधा हिस्सा ही अब तक बन पाया है। उसे अधूरा छोड़ अब दूसरे हिस्से का कार्य शुरू करा दिया गया है।
वहीं भुइयां माता मंदिर के पास बनने वाली पुलिया का कार्य भी धीमी गति से हो रहा है। इसलिए इन मार्गों पर घंटों तक जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं कई बार एंबुलेंस व शव वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।



राजापुर मार्ग पर भी चौड़ी होगी पुलिया

राजापुर में भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। एक तरफ सड़क चौड़ी कर दी गई है। इसके बाद भी वहां बिजली के खंभे व पेड़ों को नहीं हटवाया गया। काम रुकने की वजह से इस मार्ग पर भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। इस मार्ग पर भी नहरिया पर पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य होना है। निघासन रोड पर पुलिया निर्माण का हाल देखकर इधर के लोगों को भी अब चिंता सता रही है।

पुलिया व नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य लगभग पूरा हो गया है। जो रह गया है, उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -केके झा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

----निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव न होने से धूल से हो रही परेशानी----


निर्माण कार्य के कारण धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। ऐसे में निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। - संजय गुप्ता






सड़क चौड़ीकरण के साथ ही पुलिया निर्माण में हो रही देरी के कारण यहां घंटों वाहन फंसे रहते हैं। दिन भर में कई बार जाम लगता है, इससे आवागमन में दिक्कत होती है। - शुभम मिश्रा






एक साल हो गया है और अभी तक निर्माण कार्य चल रहा है। धीमी गति से हो रहे कार्य की वजह से व्यापार पर भी असर पड़ता है। पानी न छिड़के जाने से धूल भी उड़ती रहती है। -इजहार अली





निघासन रोड पर एक साथ दोनों पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पुलिया सिंगल होने के कारण घंटों यहां जाम लगा रहता है। जनप्रतिनिधियों को भी इस संबंध में ध्यान देना चाहिए। - अर्चित मिश्रा

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

निघासन रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed