फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sleeping lover was strangled to death, the girlfriend was jailed

Lakhimpur Kheri News: सोते हुए प्रेमी का गला कसकर ली जान, प्रेमिका को हुई जेल

Fri, 02 Jun 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The sleeping lover was strangled to death, the girlfriend was jailed
पुलिस की हिरासत में प्रेमिका
फरधान। कोरैय्या चमरू निवासी अमित की हत्या प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कसकर की थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या का कारण अमित और प्रेमिका रिंकी का एक-दूसरे पर शक करना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रिंकी के आजाद ख्याल होने की वजह से अमित उसे अंबाला से जबरन घर ले आया था। इससे नाराज रिंकी ने अमित के सोने पर उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसकर मार डाला। पुलिस ने रिंकी के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी प्रेमिका के साथ अंबाला (हरियाणा) से घर वापस आया था। करीब एक घंटे बाद ही उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला था। गले में बंधे दुपट्टे का एक छोर चारपाई से बंधा था और रिंकी घर से गायब थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने रिंकी से कड़ाई से पूछताछ की। सख्ती से रिंकी टूट गई और उसने पुलिस के सामने गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक अमित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनिल सैनी ने बताया प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला से आना नहीं चाहती थी प्रेमिका
पुलिस पूछताछ में प्रेमिका रिंकी ने बताया कि वह अंबाला से नहीं आना चाहती थी। अमित उसे जबरन बृहस्पतिवार की सुबह घर ले आया था। इस बीच अंबाला में दूसरे प्रेमी के साथ बातचीत को लेकर अमित का उससे विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद हाथापाई हुई। अमित के सो जाने के बाद उसने धक्का देकर आंगन में गिरा दिया और फिर दुपट्टे से गले में कई फंदे लगाकर कसती चली गई। इससे अमित का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। बाद में हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए उसने गले में फंदा पड़ा रहने दिया और दुपट्टे को चारपाई से भी बांध दिया। बताया कि हत्या के बाद वह अंबाला भाग जाने की नीयत से वहां से चली गई। लेकिन पुलिस ने उसे एलआरपी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।


दूसरा युवक जिंदगी में आया तो बदल गई कहानी
अमित कुमार और उसकी प्रेमिका अंबाला में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। अमित की ड्यूटी के समय रिंकी और रिंकी की ड्यूटी के समय अमित कमरे पर रुकता था। इसी का फायदा उठाकर प्रेमिका एक अन्य युवक से बात करने लगी थी। यह बात अमित को पता चली तो उसने रिंकी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। चार दिन पहले रिंकी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अमित की पिटाई करा दी थी। घटना का पता चला तो अमित के पिता ने उसे घर बुला लिया।

पुलिस की हिरासत में प्रेमिका

पुलिस की हिरासत में प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed