फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sixth day of Navratri katyayani mother nature worship

नवरात्र के छठे दिन हुई मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा

Mon, 19 Oct 2015 05:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Oct 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
The sixth day of Navratri katyayani mother nature worship
शारदीय नवरात्र के छठे दिन यहां भक्तों ने मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में जाकर मां के दर्शन किए और उन्हें नैवेद्य, फल फूल, नारियल और शृंगार सामग्री अर्पित की। मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ रही। सेठ घाट रोड पर बने पूजा पंडाल में रात भर देवी जागरण हुआ। मां के भजनों पर रात भर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर में बनाए गए पूजा पंडाल में भी देवी जागरण हुआ। यहां सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। देर रात तक ये सिलसिला जारी रहा। जयदेव संगीत विद्यालय में बनाए गए सार्वजनिक पूजा पंडाल में बंगाली विधि से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम चल रहा है। यहां भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में देवी जागरण हुआ। मां शीतला देवी मंदिर में दिन भर धार्मिक आयोजन जारी रहे। यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों के चलते वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रहे 28वें दुर्गा पूजा समारोह के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया। इस दौरान मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिन भर मंदिर में घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। पंडाल में स्थापित भव्य प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इस मौके पर कस्बे में मां दुर्गा भक्तों के घरों में होने वाले हवन की सुगंध और मंदिरों में गूंजते घंटा घड़ियालों की ध्वनि से पूरा वातावरण देवी भक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भारत विकास परिषद के महिला प्रकोष्ठ ने भी मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की। डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने मां के सत्य स्वरूप की चर्चा की। जिलाध्यक्ष डॉ. रूपम तिवारी ने मां के पूजन की सही विधि बताई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने नारी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बबिता बरनवाल, राधा मिश्रा, नीलम गुप्ता, नीरजा गुप्ता, रेनू साहनी, श्वेता टंडन, रुचि मेहरोत्रा, साधना सिंह, डॉ. मीनाक्षी तिवारी, डॉ. कामिनी सिंह, पलक धमेजा, गीता गुप्ता, सुनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।  

28वें दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मातारानी का विशाल रात्रि जागरण 20 अक्तूबर को होगा। ये जानकारी सेवादार राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, बसंत माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, विनोद सिंह, विपिन शर्मा आदि ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed