फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sisters of the group were given the responsibility of making 3.75 lakh tricolours

Lakhimpur Kheri News: समूह की दीदियों को मिली 3.75 लाख तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी

Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The sisters of the group were given the responsibility of making 3.75 lakh tricolours
तिरंगा तैयार करतीं समूह की महिलाए। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह की दीदियों का अहम रोल है। 92 समूहों की 626 दीदियों को 3.75 लाख तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

दीदियां राष्ट्रध्वज के साथ जुड़कर गर्व तो महसूस कर रही हैं। साथ ही झंडा बनाने पर उनकी इनकम भी बढ़ेगी। तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए दीदियां दिन-रात काम कर रही हैं। इन दीदियों के हाथों से तैयार तिरंगे सरकारी प्रतिष्ठानों पर लहराएंगे।
विज्ञापन

20 रुपये प्रति झंडा की दर से ब्लाक कार्यालय इसका भुगतान करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान से न केवल दीदियों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि वह आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1165 ग्राम पंचायतें और 15 विकास खंड हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) उपायुक्त जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्लाक मिशन मैनेजर के नेतृत्व में सभी जगह कार्य तेजी से चल रहा। दीदियों को 13 अगस्त तक तिरंगों को ब्लॉक कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। डीएएम वरुण गुप्ता ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाता है, बल्कि नारी सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। दीदियों का यह प्रयास देश के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed