फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The scorching sun stopped the patients from coming to the Jan Arogya Mela

Lakhimpur Kheri News: तेज धूप ने थाम दिए जन आरोग्य मेला में मरीजों के कदम

Sun, 08 Jun 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun stopped the patients from coming to the Jan Arogya Mela
संपूर्णानगर के विशेनपुरी में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की हालत खराब है। कहीं टेक्नीशियन की कमी है तो कहीं फार्मासिस्ट की। रविवार को जिले की विभिन्न पीएचसी पर कुल 276 मरीज ही पहुंचे। इनमें वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे। अधिकारियों के मुताबिक, तेज गर्मी और ईद के कारण मरीजों की संख्या कम रही। पिछले बार भी मरीजों की संख्या कम रही थी।
विज्ञापन


शहर के निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र में 36 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पहले की अपेक्षा यहां मरीजों की संख्या में कमी दिखी। डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि तेज धूप की वजह से मरीज कम आए हैं। अधिकांश मरीज वायरल बुखार की ही रहे। वहीं गौटय्याबाद स्वास्थ्य केंद्र में भी 59 मरीजों की ही ओपीडी रही। हालांकि नौरंगाबाद स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अधिक 66 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। शनिवार को ईद उल अजहा के अवकाश के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होना था, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से कम ही लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


राजापुर बैनी में नहीं जांच की सुविधा
मोहम्मदी। क्षेत्र की राजापुर बैनी पीएचसी के जन आरोग्य मेला में 40 मरीज देखे गए। यहां चिकित्सक, स्टाफ नर्स व स्वीपर सहित तीन लोगों का स्टाफ है। यहां ब्लड जांच की कोई सुविधा नहीं है। इससे मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट पैथालॉजी जाकर महंगी जांच करानी पड़ रही है। पीएचसी प्रभारी डाॅ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया जांच की कोई सुविधा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी, जुकाम व बुखार के इलाज तक सीमित आरोग्य मेला
गोला गोकर्णनाथ। जन आरोग्य मेला सर्दी, जुकाम व बुखार के इलाज तक ही सीमित रह गया है। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एके द्विवेदी, फार्मासिस्ट अखिलेश अवस्थी. वार्ड ब्वॉय राजन मौजूद मिले। दो बजे तक 43 मरीज देखे गए, इसमें बुखार के 25 व पेट संबंधी 10 मरीज आए। पीएचसी पर ब्लड शुगर के अलावा कोई भी जांच नहीं हो रही। लैब असिस्टेंट प्रमोद को सीएचसी पर अटैक कर दिया गया है। जांच के लिए मरीजों को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाता है। संवाद

बरबर में नहीं पानी की सुविधा
बरबर। जन आरोग्य मेले में डॉ. पंकज भार्गव ने 12 बजे तक 21 मरीज देखे। इसमें दस्त के चार, वायरल बुखार के 11 व अन्य रोग मरीज पहुंचे। इनमें दो लोगों की ब्लड जांच, शुगर की दो व मलेरिया की दो जांच हुई, जो निगेटिव पाई गई। अधिक धूप के कारण मरीजों की संख्या कम रही। अस्पताल परिसर में मरीजों तथा तीमारदारों को पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। संवाद




चिकित्सक अवकाश पर फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को नवागत चिकित्सक डाॅ. विनोद कुमार के अवकाश पर होने के चलते पीएचसी की फार्मासिस्ट नीतू सिंह ने मरीजों को देखकर दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन सुजीत कुमार ने 11 मरीजों की जांच की। इसमें हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टायफाइड, शुगर आदि के मरीज शामिल रहे। विशेनपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 22 मरीजों को देखा गया। यहां के नवागत चिकित्सक डाॅ. पंकज सिंह ने मरीजों को देखकर दवाएं दीं। संवाद

संपूर्णानगर के विशेनपुरी में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद

संपूर्णानगर के विशेनपुरी में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed