फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The scope of tourism sector will increase in Dudhwa National Park

दुधवा नेशनल पार्क में बढ़ेगा पर्यटन क्षेत्र का दायरा

Thu, 14 Apr 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The scope of tourism sector will increase in Dudhwa National Park
बफरजोन मैलानी रेंज जंगल में खड़ा बाघ।
एक कॉरीडोर खुटार रोड से नगरिया वेटलैंड और दूसरा जटपुरा से झादीताल तक जाएगा
विज्ञापन

अब बफरजोन की मैलानी, भीरा रेंज जंगल की खूबसूरती और समृद्ध जैव विविधता का दीदार कर सकेंगे सैलानी
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में अब पर्यटन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। इसके चलते बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज के वन्यजीव बाहुल्य जंगल में दो कॉरीडोर बनाकर सैलानियों को भ्रमण कराने की योजना है। इसके लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में दो टूरिस्ट कॉरीडोर बनाए जाने की योजना रखी है। इसमें एक कॉरीडोर खुटार रोड से शुरू होकर भरिगवां, महुरेना और खरेहटा तक होगा, जिससे आने वाले सैलानी नगरिया वेटलैंड पर स्थानीय और प्रवासी परिंदों का दीदार कर सकेंगे, जबकि दूसरा कॉरीडोर जटपुरा, ग्रंट नंबर तीन, भीरा रेंज की चक, पड़रिया, पल्हनापुर, छैरासी होते हुए झादीताल तक जाएगा। यह दोनों कॉरीडोर 25-25 किलोमीटर के होंगे।
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र विस्तार की इस योजना में बफरजोन का अलग से प्रवेश द्वार भी बनाया जाना प्रस्तावित है। यह प्रवेश द्वार खुटार रोड या बांकेगंज कस्बा से सटा रामानंदी पुल हो सकता है। दुधवा टाइगर रिजर्व ने बफरजोन में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और टूरिस्ट कॉरीडोर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। टूरिस्ट कॉरीडोर योजना में भ्रमण के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व अलग से ऑनलाइन बुकिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैव विविधता से समृद्ध है मैलानी और भीरा रेंज
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में बाधों, तेंदुओं, भालू, बारहसिंगा, चीतल, पाढ़ा आदि वन्यजीवों की बाहुल्यता है। यहां की समृद्ध जैव विविधता सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। दोनों रेंजों में साल, सागौन का घना जंगल होने के साथ ही खूबसूरत ग्रासलैंड भी हैं। इनके अलावा नगरिया झील और झादीताल जैसे वेटलैंड स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की सैरगाह हैं, जिनमें दो टूरिस्ट कॉरीडोर बनाने की योजना है, उनमें वन विभाग के दो पुराने गेस्ट हाउस भी हैं।
बफरजोन में पर्यटन विस्तार से स्थानीय लोगों को होगा लाभ
दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन विस्तार से स्थानीय लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे। सैलानी यदि यहां प्रवास करना चाहेंगे तो उन्हें स्थानीय लोगों के आवासों पर ठहराए जाने की योजना है। इसके लिए जंगल के किनारे रहने वाले लोगों को सैलानियों की सुविधानुसार घरों को ढालना होगा। साथ ही उसका पंजीकरण भी दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन से कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सैलानियों को भ्रमण कराने के लिए जिप्सी आदि लेने में भी स्थानीय लोगों की वरीयता दी जाएगी।

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में पर्यटन विस्तार की योजना बना रहा है। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पर्यटन विस्तार योजना का काम पूरा होने के बाद इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर बफरजोन में दो टूरिस्ट कॉरीडोर बनाए जाएंगे। यहां पर्यटन विस्तार होने से जहां दुधवा की आय बढ़ेगी, वहीं स्थानीय लोगों के भी आय के साधन बढ़ेंगे।
- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed