फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The runners who reached Bashi from Semri were honored

Lakhimpur Kheri News: सेमरी से बसही पहुंचे धावकों को किया सम्मानित

Sat, 30 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The runners who reached Bashi from Semri were honored
भारत नेपाल सीमा के बसही में धावक रमेश का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
संपूर्णानगर। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से धावक रमेश उर्फ होंडा अपने छह से अधिक युवा साथियों के साथ सेमरी बमनगर से दौड़कर भारत-नेपाल सीमा स्थित बसही कॉलोनी पहुंचे। थाना क्षेत्र के गांव सेमरी बमनगर निवासी रमेश कुमार पिछले कई माह से पुलिस, सेना और अन्य प्रतियोगी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सुबह-शाम अभ्यास करा रहे हैं। साथ ही नशे की लत से ग्रसित युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रमेश और उनके साथियों ने सेमरी बमनगर से बसही गांव तक लगभग 15 किलोमीटर की दौड़ लगाई। भारत-नेपाल सीमा पहुंचने पर समाजसेवी जेटली भारती, सन्नी मद्देशिया, भाजपा नेता अनूप सिंह पिंटू और विनोद कुमार ने सभी धावकों का माला और सरोपा पहनाकर सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed