{"_id":"58275de84f1c1b6729b3b942","slug":"the-rumor-of-the-district-dissolved-in-fiza-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह ने जिले की फिजा में घोला ‘नमक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह ने जिले की फिजा में घोला ‘नमक’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
salt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात को कई जगह हुई तीखी झड़प, नगर पालिका रोड पर मारपीट तक की आई नौबत
नमक महंगा होने की अफवाह ने शहर समेत पूरे जिले की फिजा में ‘नमक’ घोल दिया। लोग नमक के पैकेट लेने घरों से निकल पड़े। इससे शुक्रवार शाम हर तरफ अफरा-तफरी मचा दी। अचानक अफवाह फैलते ही लोग नमक लेने को दौड़ पड़े। बाजार में 12 रुपये से लेकर 18 रुपये किलो तक मिलने वाले नमक के पैकेट का रेट देखते ही देखते उछाल मार गया। शुरुआत में 50 से 70 रुपये किलो नमक बिकता रहा, लेकिन जैसे ही मारामारी होने लगी तो व्यापारी दो सौ और तीन सौ रुपये तक में पैकेट बेचने लगे। शहर की नमक मंडी में जमाखोरी शुरू हुई तो लोग भड़क गए। नोकझोंक और विवाद होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच पड़ी। उधर डीएम आकाशदीप को पता चला तो उन्होंने डीएसओ और एसडीएम को शहर में राउंड कर स्थिति को नियंत्रण में करने के निदेंश दिए, जिस पर आधी रात के बाद मामला शांत हो सका।
पलियाकलां। दो दिनों से नोटों के लिए मची अफरातफरी के बाद अब नमक के लिए मारामारी मची है। एक अफवाह के बाद लोगों ने बोरियों से नमक खरीदना शुरू कर दिया है। इसका कुछ दुकानदार भी जमकर फायदा उठा रहे हैं तथा ऊंचे दामों पर नमक की बिक्री कर रहे हैं। वहीं देर रात मची अफरातफरी में एक दुकान पर मारपीट की नौबत तक आ गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दुकान को बंद करवाया। देर रात एसपी के निर्देश पर कोतवाल पीके झा सहित पुलिस बल ने गश्त की तथा जो भी नमक की दुकानें खुली मिली उनको बंद करवाया।
उचौलिया। शुक्रवार देरशाम नमक महंगा होने की अफवाह के चलते देररात कस्बे की दुकानों पर नमक खरीदने वालों की भीड़ टूट पड़ी। देखते देखते दुकानों से दर्जनों बोरी नमक हाथों हाथ साफ हो गया। शनिवार सुबह भी किराना की दुकानों पर नमक खरीदने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
तिकुनियां। ऐसी अफवाह फैली कि लोग नमक खरीदने निकल पड़े। मांग बढ़ी तो व्यापारियों ने नमक के रेट बढ़ाने शुरू कर दिए। इस पर लोग सौ और दो सौ रुपये प्रति किलो तक यहां नमक बिका। ग्राम निबौरिया निवासी एक किराना व्यापारी की दुकान से शुक्रवार रात में बाहर लगा करीब 56 बोरी नमक गांव के लोग उठा ले गए, बाद में व्यापारी को उसकी कीमत अदा कर दी गई।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में नमक महंगा होने की अफवाह लगभग दो घंटे तक रही। बंद हो चुकी दुकानों के शटर देर शाम धड़ाधड़ खुलने लगे। अफरातफरी की सूचना मिलते ही एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी और कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने गश्त कर लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं सदर चौराहे पर पुलिस को भीड़ हटाने के लिए सख्त रुख अपनाना पड़ा।
ममरी। नमक महंगा होने की अफवाह से कसबा महेशपुर, रोशनगर, हरिहरपुर, अजान, अहमदनगर आदि स्थानों की दुकानों पर नमक खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े जहां दुकानदारों ने मनचाहे रेट पर नमक बेचा। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने इसे महज अफवाह बताया।
बिजुआ। बिजुआ, भीरा, गुलरिया, पड़रिया में बड़े दुकानदारों के पास हमेशा नमक ज्यादा स्टॉक रहता है, लेकिन कुछ देर में मची लूट में नमक बिक गया। रात को ही बरमबाबा चौराहे पर दुकान के बाहर रखा नमक चोरी हो गया। शनिवार की सुबह चौकी इंचार्ज अजय शर्मा और हल्का सिपाहियों एवं दरोगा अपने अपने इलाके में किराना दुुकानों पर जाकर नमक को मूल कीमत में बेचने की ताकीद की।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएम आकाशदीप ने कहा है कि नमक पर प्रतिबंध की अफवाह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप से फैलाई गई है। इस अफवाह के चक्कर में आकर अफरातफरी करने की जरूरत नहीं है। पूरे प्रशासन और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
बाजार में काफी उपलब्ध है नमक
लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी मामा ने आह्वान किया है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बाजार में नमक सहित सभी वस्तुएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी व्यापारी प्रिंट रेट पर ही नमक का पैकेट दे रहे हैं। यदि कोई अधिक कीमत पर नमक बेचता है तो उसकी शिकायत उनके सेलफोन नंबर 8736009300 पर कर सकते हैं। उसे प्रिंट रेट पर ही नमक दिलाया जाएगा।