फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rakhi on brother's wrist, happiness in sister's eyes

Lakhimpur Kheri News: भाई की कलाई पर राखी, बहन की आंखों में खुशियां

Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rakhi on brother's wrist, happiness in sister's eyes
रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। भाई की कलाई पर राखी बांधते ही बहनों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

घर-घर में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से उत्साह रहा। बहनों ने पूजा की थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाई और रंग-बिरंगी राखियां सजाईं। राखी बांधने के बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया गया। घरों में पकवान बने और मेहमानों का स्वागत हुआ। देवालयों में लोगों ने देवताओं को राखी चढ़ाकर रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दूर रहने वाले भाई-बहनों ने मोबाइल फोन और वीडियो कॉल के जरिये एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बाजारों में भी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सलाखों के पार भी पहुंची राखी
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट देखने को मिली। 410 बंदी भाइयों से मिलने करीब 600 महिलाएं पहुंचीं। उनके साथ 400 बच्चे भी आए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और अपराध से दूर रहने का वचन लिया। वहीं 10 महिला बंदियों से मिलने 16 भाई पहुंचे। भाइयों ने बहनों से टीका करवाकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद
पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी बंधी राखी
बिजुआ। एकल अभियान की बहनों ने बिजुआ पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आचार्या संध्या देवी, खुशबू देवी, शिवानी देवी और उर्मिला देवी मौजूद रहीं। पूर्व संच प्रमुख मिथलेश कुमार, संच प्रमुख पंकज कुमार समेत समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। संवाद
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग साझा की खुशियां
लखीमपुर खीरी। इनर व्हील क्लब नवदिशा की ओर से वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों की कलाई पर राखी बांधी। मिठाई, समोसे, केले और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। परिवार से दूर रह रहे कई बुजुर्ग परिजनों को याद कर भावुक हो उठे। अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि उद्देश्य बुजुर्गों को यह एहसास कराना है कि वे अकेले नहीं हैं। सचिव कनक बरनवाल, रत्ना गुप्ता समेत सदस्याएं मौजूद रहीं। संवाद
ढकवा चौकी पर बच्चियों से बंधवाई राखी
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ढकवा पुलिस चौकी के कर्मियों ने खेतौसा गांव में कमजोर परिवारों के साथ रक्षाबंधन मनाया। चौकी इंचार्ज जयनरायण यादव ने बच्चियों और महिलाओं से राखी बंधवाई। मिठाई बांटी और बच्चियों को उपहार दिए। ग्राम प्रधान रामकरण वर्मा और सिपाही सचिन कुमार, अजय, योगेश, कुलदीप व रूपेंद्र मौजूद रहे। संवाद

इन स्थानों पर भी हुए आयोजन
पलियाकलां। चंदन चौकी के ग्राम गुबरौला में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आरती राणा से भाजपा नेता रवि गुप्ता ने राखी बंधवाई। वह आरती राणा को अपनी बड़ी बहन मानते हैं। रक्षाबंधन पर वह विशेष रूप से उनके घर पहुंचे और राखी बंधवाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संवाद

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

रामपुर में भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed