फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road widening work from LRP crossing to Indira Van Tiraha is not picking up speed

Lakhimpur Kheri News: पहले दो अभियंताओं की रार और अब विभागीय खींचतान में फंसा चौड़ीकरण का काम

Sun, 20 Oct 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The road widening work from LRP crossing to Indira Van Tiraha is not picking up speed
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। शहर के एलआरपी चौराहे से इंदिरा वन तिराहा (तेडुही) तक सड़क चौड़ीकरण का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। पहले दो अभियंताओं के विवाद में काम रुका रहा और अब विभागीय खींचतान के चलते। हालांकि पीडब्ल्यूडी काम पिछड़ने की वजह अतिक्रमण को मान रहा है। काम की रफ्तार बढ़ती, इस बीच पीडब्ल्यूडी सीडी वन के जिला मुखिया बदल गए। हंसराम को मुख्यालय संबद्ध किया गया। उनकी जगह केके झा को जिले की कमान मिली।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में शुरू किए गए काम की समय सीमा जनवरी 2025 है, लेकिन काम अभी आधा भी नहीं हो पाया है। किसी न किसी वजह से काम में अवरोध आता गया। शहर में सड़क खोद कर डाल दी गई। जगह जगह गड्ढे हो गए, रोड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। सड़कों, बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। लोगो के पैरों में नुकीले पत्थर चुभ रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन पंक्चर हो रहे है। गड्ढे होने से राहगीर चोटिल हो रहे है। कुछ दिन पूर्व मेला मैदान के पास चलाए गए अतिक्रमण अभियान के बाद से सड़क पर मलबा भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण में अतिक्रमण बड़ी बाधा है। बिजली पोल, भवन और ट्रांसफार्मर किनारे होने हैं। विभागीय खींचतान और अतिक्रमण की वजह से बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर भी नहीं हट सके है।

बुलडोजर देख तोड़ने लगे अतिक्रमण
विभाग ने अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस थमाए, लेकिन लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। करीब 20 दिन पहले शहर के मेला मैदान चौराहे पर लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर गरजा। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुरोध अधिकारियों ने समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। अधिकांश लोग आपने भवन पर हथौड़ा चला रहे है। अधिकारियों का दावा है कि शहर की सीमा के बाहर काम लगभग 50 प्रतिशत हो चुका है। अतिक्रमण की वजह से शहर में काम पिछड़ रहा है।

सैधरी तक हुआ डीबीएम का काम
चौड़ीकरण में इंदिरा पार्क से मेला मैदान से पहले तक डीबीएम (गिट्टी की पतर बिछाना) का कार्य भी हो चुका है। अब विभाग की ओर से शहर के आबादी वाले हिस्से में किनारे पर खुदाई कर रोड़े बिछाए जा रहे है। खास बात यह है कि अतिक्रमण हटाए बिना चौड़ीकरण होने लगा। अभी कुछ जगह पाइप में पानी का रिसाव है। गिट्टी-मिट्टी डाल कर उसे ढका जा रहा है। इससे लोग मानकों की अनदेखी का आरोप लगा रहे है।

37 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण
शहर की सड़क अभी सात मीटर चौड़ी है। इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। 9.5 किलोमीटर चौड़ीकरण में छह पुलिया भी बननी हैं। महेवागंज में पेट्रोल पंप के पास काफी समय से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। धूल का गुबार लोगों को परेशान कर रहा है। खुदाई से गड्ढे और रोड़े से राहगीर चोटिल हो रहे है।


-----------------------------
शहर में अतिक्रमण की वजह से काम पिछड़ रहा है। हालांकि लोग अपना अतिक्रमण खुद ही हटा रहे हैं। त्योहारी सीजन से भी काम पर कुछ असर पड़ेगा। बिजली और जल निगम को बजट आवंटित हो चुका है। शहर की सीमा के बाहर काम तेजी से हो रहा है। पुलिया भी बननी है। समय पर काम पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विकास कुमार, जेई पीडब्लूडी सीडी वन/नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed