{"_id":"66f30c64aa402f75cc0cb427","slug":"the-road-was-left-covered-with-gravel-and-stones-pedestrians-and-shopkeepers-were-troubled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-129743-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजरी-पत्थर डालकर छोड़ी सड़क, राहगीर और दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजरी-पत्थर डालकर छोड़ी सड़क, राहगीर और दुकानदार परेशान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर से संकटा देवी चौराहे जाने वाली सड़क अब तक अधूरी पड़ी है। काम चलता और कुछ दिन बाद रुक जाता है। सड़क पटरी पर खोदकर डाले गए पत्थर और बजरी राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रही है। इस पर से वाहन गुजरने के दौरान पत्थर उछलकर लोगों को घायल कर रहे हैं। वहीं धूल से कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रहीं हैं। यह वही सड़क है, जिसे लखनऊ के हजरतगंज की सड़क जैसा बनाने का दावा किया गया था।
सदर चौराहे से संकटा देवी चौराहा जाने वाला मार्ग, शहर का मुख्य और व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से शहर की सभी बाजार जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन 25 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। शहर के इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, डिवाइडर, नाली निर्माण आदि का काम करीब एक वर्ष पहले नगर पालिका ने शुरू कराया था। सड़क पर लगे बिजली के खंभों को भी किनारे कराया।
नाले से अतिक्रमण भी हटाया गया, लेकिन कुछ जगहों पर अतिक्रमण की समस्या जस कर तस है। पालिका ने नाला अधूरा छोड़कर सड़क निर्माण शुरू कर दिया। सड़क पटरी पर पत्थर और बजरी डाली गई। करीब एक माह से कार्य ठप है। पत्थर और बजरी राहगीरों की मुसीबत बन गई है। धूल भी लोगों की परेशानी का कारण बनी है। सड़क की हालत तो नहीं सुधरी, दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
आवागमन में दिक्कत, बजरी और पत्थर दे रहे दर्द
पत्थर और बजरी वाहनों के टायर के नीचे आने से उछलकर दुकान के अंदर आ जाते हैं। धूल की वजह से दुकान में बैठना मुश्किल होता है। राहगीर भी आए दिन चोटिल हो रहे हैं। पता नहीं काम कब पूरा होगा। - कमल अग्रवाल, व्यापारी
दुकान में लगे शीशे में पत्थर और बजरी लगने से निशान पड़ गए हैं। अधूरी पड़ी सड़क से राहगीर तो परेशान हैं ही इस मार्ग के दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। - अतिन गर्ग, व्यवसाई
बारिश की वजह से काम रुका था। जल्दी ही कार्य फिर शुरू होगा। एक सप्ताह में सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष लखीमपुर