फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road from Shivpuri to Rampur Grant is broken

Lakhimpur Kheri News: शिवपुरी से रामपुर ग्रंट तक सड़क टूटी

Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The road from Shivpuri to Rampur Grant is broken
जर्जर शिवपुरी रामपुर मार्ग-संवाद
लखीमपुर खीरी। फत्तेपुर क्षेत्र में शिवपुरी से रामपुर ग्रंट-चुरईपुरवा संपर्क मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क की डामर परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और बाइक सवारों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग मितौली तहसील जाने का मुख्य रास्ता है। इसी सड़क से रावनकला, रावन खुर्द, देवरी, बगला, ढाखा, कैमटा गुल्ली, पिपरिया, भगवतीपुर और चंदीपुर समेत करीब 50 गांव जुड़े हुए हैं। टेढ़ेनाथ जाने के लिए भी क्षेत्र के लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण बसपा शासनकाल में जिला पंचायत से कराया गया था, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई। अब हालत ये हैं कि लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष राठौर, मन्नालाल राठौर, तेजपाल राठौर और मझिले सिंह समेत कई ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed