फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The river Sulely boils down to the water, reaching the villages

सुहेली नदी उफनाई, गांवों के समीप पहुंचा पानी      

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 The river Sulely boils down to the water, reaching the villages
जलस्तर - फोटो : अमरउजाला
शारदा का जलस्तर स्थिर, अब भी कई गांवों में भरा है पानी
विज्ञापन

बीते कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण समीपवर्ती कई गांवों में पानी भर गया था। अब शारदा नदी का जलस्तर तो स्थिर हो गया है, लेकिन सुहेली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफना गई है, जिसके कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। साथ ही कई गांवों के समीप सुहेली नदी का पानी पहुंच गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को भी दे दी है।
बीते कई दिनों से हो रही बरसात के साथ ही बनबसा बैराज से रिलीज किए जा रहे पानी की वजह से शारदा नदी ने उफान मारते हुए कई गांवों को अपने आगोश में लेना शुरू किया था। बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग बंद किए जाने के बाद नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा। जिसके कारण नदी अब स्थिर हो गई है। केन्द्रीय जल आयोग के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि सुबह दस बजे नदी बढ़ी थी तथा वह 154.340 पर पहुंच गई थी, लेकिन हर घंटे में एक सेमी की गिरावट के चलते दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 154.310 पर ही स्थिर है। उन्होंने बताया कि बनबसा बैराज से भी कोई खास पानी की रिलीजिंग नहीं की जा रही है। उधर शारदा का जलस्तर कम होने के बाद अब सुहेली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों तथा इलाके में हो रही बरसात के बाद सुहेली नदी काफी बढ़ गई है। नकउहा नाला के साथ ही पीपी नाला में पानी काफी चलने लगा है। उफनाई सुहेली नदी के जलस्तर से इलाके के घोला, पटिहन, मलिनियां, बसंतापुर, बुद्धापुरवा सहित कई गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जबकि बसंतापुर कलां गांव के पास सुहेली के पानी ने दस्तक भी दे दी है। जिसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।       
विज्ञापन

 
अब भी कई गांवों में भरा है पानी
शारदा नदी का जलस्तर तो कम हो गया है, लेकिन अब भी कई गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इलाके के दौलतापुर, मटैहिया, कचनारा, आजादनगर, बर्बादनगर, नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, चौरी, लियाकतपुरवा आदि गांवों में पानी भरने से ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नयापुरवा में तो दो से तीन फिट तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मझौरा में गिरे दो कच्चे घर      
इलाके के मझौरा गांव में तेज बारिश और बाढ़ के पानी के कारण दो कच्चे घर गिर गए हैं। मझौरा निवासी जगदीश और सोहित के कच्चे घर पानी की वजह से ढह गए। जिससे वह अब खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।       
संपर्क मार्गों पर भी है पानी

इलाके के इमलिया फार्म, नानक फार्म, विष्णुपुर सहित कई गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है। जिससे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed