फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The revenue side of the garden property check Rama

राजस्व टीम ने की राम वाटिका संपत्ति की जांच

Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The revenue side of the garden property check Rama
ram vatika - फोटो : amar ujala
संबंधित पक्षों और ग्रामीणों के बयान किए दर्ज  
विज्ञापन

राम वाटिका संपत्ति पर कब्जे की साजिश के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम रामवाटिका पहुंची। जिला अधिवक्ता संघ की मांग पर डीएम आकाशदीप ने यह कमेटी गठित की थी। टीम ने राम वाटिका से जुड़े लोगों के अलावा शिकायतकर्ताओं और अन्य कई ग्रामीणों से अलग अलग बयान लिए। टीम में अतिरिक्त एसडीएम इंद्र कांत द्विवेदी, तहसीलदार धौरहरा नीरज पटेल और जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) रवि प्रताप सिंह शामिल हैं।
टीम ने रामवाटिका पहुंचकर पक्षकारों को मौके पर बुलाकर उनसे बयान लिए। साथ ही धौरहरा कस्बे के लोगों के अलावा ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए। तहसीलदार नीरज पटेल ने बताया कि टीम राम वाटिका के सभी विवादित पहलुओं का बारीकी से परीक्षण कर रही है। राम वाटिका के पास कितनी संपत्ति थी, मौजूदा समय में कितनी संपत्ति शेष है। भूमि और अन्य संपत्ति की स्थिति और वह किसके कब्जे में है आदि बिदुओं पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने पर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। डीएम ने मामले की जांच दो सप्ताह में पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा था। जांच के समय रामवाटिका विवाद से संबंधित सभी पक्षकार और संपत्ति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने वाले आनंद मोहन त्रिवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed