{"_id":"5728e43d4f1c1b70175cd0ec","slug":"the-report-accused-the-teachers-seeking-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी शिक्षकों ने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी शिक्षकों ने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रमियाबेंहड़ के एबीआरसी पर लगाया मारपीट का आरोप
सोमवार को अनाधिकृत बीआरसी कार्यालय पर छापामार कार्रवाई के बाद रमियाबेंहड़ के एबीआरसी से मारपीट के मामले में आरोपी शिक्षकों ने मंगलवार को कोतवाली जाकर रमियाबेंहड़ के एबीआरसी पर मारपीट का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षकों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बताते चलें कि शहर के मोहल्ला नई बस्ती में अनाधिकृत रूप से चल रहे कार्यालय पर बीएसए के छापे के कुछ देर बाद कुछ शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय आकर एबीआरसी रमियाबेंहड़ के साथ मारपीट की थी। एबीआरसी रमियाबेंहड ने इसकी शिकायत बीएसए तथा कोतवाली में की थी। शिकायत के बाद कोतवाली में प्रतुल दीक्षित, प्रवीण दीक्षित, प्रतीक दीक्षित तथा देवेंद्र और संतोष के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बीएसए ने इन सभी आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था और रमियाबेंहड़ के बीईओ सत्य प्रकाश को बीएसए कार्यालय से संबंध कर रमियाबेंहड़ का चार्ज विकास खंड सदर के बीईओ सुरेशपाल को दे दिया था। मंगलवार को आरोपी शिक्षकों ने भी कोतवाली सदर जाकर रमियाबेंहड़ के एबीआरसी ओमप्रकाश पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षकों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बीएसए को दिया ज्ञापन
आरोपी शिक्षकों के पक्ष में प्राथमिक शिक्षक संघ रमियाबेंहड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन दिया है ज्ञापन में बताया है कि नई बस्ती में जिस आफिस में छापा डाला गया उसमें कुछ भी अनैतिक नहीं हो रहा था। उस जगह पर समाजवादी पेंशन की फीडिंग का कार्य चल रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने बीएसए को भ्रामक जानकारी देकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जिससे इस तरह की स्थिति सामने आई है।