{"_id":"587f9c044f1c1b6f2eefe06d","slug":"the-reflex-tube-rhinos-in-raniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज में गैंडे ने पलटा ट्यूबवेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज में गैंडे ने पलटा ट्यूबवेल
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गैंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में दिखे पदचिह्न, ग्रामीणों में दहशत
जंगल से भटक कर खेतों में आया गैंडा एक बार फिर क्षेत्र में देखा गया। रानीगंज के एक किसान का खेत खमरिया गांव के पास है। उसके खेत में लगा ट्यूबबेल पलटा मिला। पास में गैंडे के पदचिह्न दिखाई पड़े। ग्रामीणों ने गैंडे की मौजूदगी की सूचना वनविभाग को दी। वनविभाग ने भी गैंडे के पदह्निों की पुष्टि की है।
करीब 20 दिन पहले इस क्षेत्र में चहलकदमी करने के बाद गैंडा शारदा सिंचाई नहर के मार्ग से दक्षिण वन क्षेत्र के दुदैला वन ब्लाक बुद्धापुरवा, मटहिया, बैलहा जंगल में देखा गया था। गैंडे को पकड़ने के लिए निघासन, सीतापुर समेत वनविभाग की तीन टीमें लगाई गई थी। इस गैंडे पर डीएफओ दिव्या की भी पैनी नजर थी। जब टीम को सफलता नहीं मिली तो दुधवा से पुष्पकली और पवन कली नामक हथिनी को बुलाया गया था। दोनों हथिनियों सहित टीम क्षेत्र के लालबोझी, लौकी जंगल सहित आस पास के क्षेत्र कांबिंग भी की थी लेकिन गैंडा पार्क की ओर जाने के बजाय गोला रेंज की ओर निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद निगरानी टीम ने दोनों हथिनियों को वापस पार्क भेज दिया था। वहीं बीते सोमवार को गैंडे की क्षेत्र में दुुबारा आमद हुई है। वनक्षेत्राधिकारी रनवीर मिश्रा ने बताया कि पदचिह्नों से पता चला है कि गैंडा क्षेत्र में आ गया है। उसकी निगरानी के लिए टीम लगा दी गई है।