{"_id":"571ccfa84f1c1bf9288b514f","slug":"the-realization-of-brahman-end-of-illusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रह्म की प्राप्ति से भ्रम की समाप्ति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ब्रह्म की प्राप्ति से भ्रम की समाप्ति’
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मेला चैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैती मेले में बही आध्यात्मिक बयार, देर रात तक जमे रहे श्रद्धालु
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर संत निरंकारी मंडल दिल्ली की ओर से आध्यात्मिक सत्संग में ऐसी बयार वही कि अनुयायी देर रात तक आध्यात्मिक ज्ञान में गोते लगातेे रहे।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर सत्संग का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुनानक कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजू भोगल और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण की मिसाल देते हुए नगर में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रीति गुप्ता, रजनी राठी, मंजू भारद्वाज, शकुंतला राजपूत, प्रमिला खुराना, राधा माहेश्वरी, ज्योति गुप्ता, सुनीता वर्मा, मीना गंगवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
ब्राइटलैंड एकेडमी की चेयरपर्सन जसवीर कौर की अध्यक्षता में हुए संत निरंकारी सत्संग कार्यक्रम में मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा विषय पर हुए सत्संग की शुरुआत से पहले दिल्ली से आए महात्मा पंडित गफ्फार खां के चरणों में अनुयायियों ने मत्था टेककर नमस्कारी की। मुस्कान, विक्रम, सलोनी, सीमा, अखिलेश, हरमेंद्र, शिवांशू ने भजन रंग दे सत्गुरू दीन दयाल, भक्ति वाला रंग दे प्रस्तुत किया। शाहजहांपुर के मुखी महात्मा हरिओम श्रीवास्तव, रामकरन राठौर, सीतापुर के डॉ आरके बंगाली, अशोक कश्यप, लखीमपुर से हरिशंकर श्रीवास्तव, बांकेगंज से राधेश्याम, अवधेश कुमार पांडे, सुच्चा सिंह आदि ने कहा कि ब्रह्म की प्राप्ति से भ्रम की समाप्ति होती है। दिल्ली के गफ्फान खान और डॉ आरके बंगाली ने भी संदेश दिया। सत्संग में राहुल गोस्वामी ने ढोलक, विनीत वर्मा ने हारमोनियम पर भजनों को संगीत दिया। संचालन सेवादल के क्षेत्रीय संचालक महात्मा रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
चैती मेला में आज
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर पांच से 12 वर्ष तक के बालक, बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता रात्रि आठ बजे से।