{"_id":"69405d3ddd3b77d8ab0ec74b","slug":"the-railway-pension-court-found-the-claims-of-14-applicants-to-be-correct-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-163638-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेलवे की पेंशन अदालत में 14 आवेदकों के दावे मिले सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेलवे की पेंशन अदालत में 14 आवेदकों के दावे मिले सही
Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पेंशन अदालत में लाभार्थी को समापक भुगतान प्रदान करते डीआरएम।स्रोत : रेलवे
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशीय हाॅल में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में 47वीं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि पेंशन अदालत में 89 भूतपूर्व कर्मचारियों, आश्रितों के प्रतिवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 14 आवेदकों के दावे जांच में सही मिलने पर उन्हें या उनके आश्रितों को कुल 19 लाख 49 हजार 973 रुपए का भुगतान किया गया। 9 मामलों में संबंधित बैंक को सही भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया।
20 भूतपूर्व कर्मचारियों, आश्रितों के पक्ष में पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किए गए। अन्य 10 मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जिसे शीघ्र ही निस्तारित कर दिया जाएगा। 36 मामलों में दावा मान्य नहीं पाया गया।
विज्ञापन
डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम दिन समापक धनराशि का भुगतान करा दिया जाता है। पेंशन अदालत में एडीआरएम परिचालन नीतू, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डाॅ. आरके भारती, सहायक कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती, मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार बैंक, डाक विभाग के अधिकारी, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, एससी-एसटी, ओबीसी, पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।