फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The proposed reserve list blocks thronging crowds

प्रस्तावित आरक्षण सूची देखने को ब्लाकों पर उमड़ी भीड़

Mon, 07 Sep 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Sep 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
The proposed reserve list blocks thronging crowds
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार की रात आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। जिले भर के ब्लाकों और विकास भवन में आरक्षण सूची चस्पा की गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सूची देखने के बाद मनमाफिक आरक्षण न होने की वजह से तमाम संभावित उम्मीदवारों के चेहरे लटक गए, वहीं आरक्षण सूची से कई  के चेहरे खिल गए। अनंतिम आरक्षण सूची को लेकर रविवार की रात से ही लोगों में उत्सुकता थी। विकास भवन में सूची के चस्पा होने के बाद आधी रात से ही लोगों की भीड़ लगी रही। इसी तरह जिले के सभी ब्लाकों में प्रस्तावित आरक्षण की जानकारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर आरक्षण सूची पर आपत्ति दाखिल करने के लिए तमाम लोग डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। सोमवार और मंगलवार तक प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां लेने के बाद नौ सितंबर से 11 सितंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed